Hit 3 Day 1 Prediction: नेचुरल स्टार नानी की ‘हिट: द थर्ड केस’ तेलुगु सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और यह 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में काफी अच्छी रहीं. यही वजह है कि हिट 3 का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है.

Hit 3 Day 1 Prediction
123तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रीन्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से ‘हिट 3’ नानी की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक हिट 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली है. सैलेश कोलानू के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने को तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक नानी स्टारिंग हिट 3 पहले दिन 25-30 करोड़ रूपये की शानदार कमाई करने वाली है.
आपको बता दें अमेरिका में भी इस फिल्म ने शानदार शुरुआत की है. वहां पर टिकटों की सेल काफी अच्छी हुई है. इतना ही नहीं तमिल और कन्नाडा मार्किट में फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई है.
वैसे भी पिछले कई सालों से नानी सिर्फ तेलुगु स्टार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अच्छी फैन फॉलोइंग बढ़ा चुके हैं. यही वजह है कि इनकी हिंदी डब फिल्में भी अच्छी कमाई करती आ रही हैं. इन सबके अलावा फिल्म में कार्ति भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं. इसी के चलते फिल्म के लिए क्रेज और भी ज्यादा है.
View this post on Instagram
Hit: The Third Case Movie Budget
पॉपुलर वेबसाइट विकिपीडिया के मुताबिक नानी स्टारिंग हिट 3 का कुल बजट 60 करोड़ रूपये बताया गया है. इस हिसाब से फिल्म को सुपरहिट होने के लिए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रूपये से ऊपर की नेट कमाई करनी होगी. वैसे फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बेच देखने के बाद ऐसा कह सकते हैं कि ये फिल्म के लिए कोई बड़ा मुश्किल काम नहीं है.
Hit 3 Movie Star Cast
हिट 3 फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश और ब्रह्माजी जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. इनके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि कार्ति को भी एक कैमियो में देखा जा सकता है.
Special Request
दोस्तों, आपके हिसाब से हिट 3 बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.