Last updated on July 30th, 2026 at 12:59 pm
Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक ‘रामायण’ का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेलर रिलीज़ को लेकर भी ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. अब ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है. अज हर कोई Ramayana Trailer के बारे में ही बात कर रहा है.
फिल्म का डायरेक्शन दंगल फेम नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म अपने बड़े बजट, बड़ी स्टारकास्ट, वर्ल्डक्लास VFX, भव्य सेट और इंटरनेशनल लेवल की तकनीक के चलते पहले ही चर्चा में है और अब इसके ट्रेलर अनाउंसमेंट के बाद इसका बज़ और भी बेहतर बना गया है. आइए Ramayana Movie से जुड़ी अब तक की हर बड़ी जानकारी के बारे में जान लेते हैं.

Ramayana Movie Details in Hindi
Ramayana Movie Trailer Out Now
मेकर्स की तरफ से पहले ऑफिसियल अनाउंसमेंट हुई थी कि रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. लेकिन अगली रिपोर्ट बताया गया कि Ramayana का मच अवेटेड ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म Spider-Man: Brand New Day की थिएटर स्क्रीनिंग पर देखने को मिलेगा. बता दें कि 29 जुलाई की रात से शुरू हुए प्रीमियर शोज़ में फिल्म शुरू होने से पहले Ramayana का ट्रेलर दिखाया गया था.
यानी स्पाइडर-मैन के साथ दर्शकों को एक शानदार सरप्राइज मिला. वैसे देखा जाये तो रामायण के फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र पहले ही फिल्म का क्रेज बढ़ा चुके हैं अब ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीज़र में काफी कुछ छूट गया था लेकिन ऑडियंस के दिल में जो थोड़ा बहुत कंफ्यूजन है वो ट्रेलर से क्लियर हो गया है.
रणबीर कपूर बने राम
जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. यह उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रणबीर ने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है. अपनी बॉडी, डाईट, और पारंपरिक धनुर्विद्या जैसी कई तैयारियां कीं हैं.
माता सीता के रोल में साई पल्लवी
साउथ में खूब नाम कमाने के बाद अब एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में पॉपुलर के कुछ कदम ही दूर है. रामायण में ये माता सीता के रोल में नजर आयेंगी. उनकी सादगी और एक्टिंग के लोग पहले ही क आयल हैं लेकिन अब देखना होगा कि माता सीता के रोल में साई कितनी परफेक्ट नजर आती हैं.
रावण बने यश
KGF स्टार यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे. यश फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं वो फिल्म में प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हैं. बड़े पर्दे पर यश को रावण के रूप में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं.

Ramayana Budget: 4 हजार करोड़ के बिग बजट के साथ रणबीर कपूर की रामायण होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म
Ramayana Movie Star Cast
अगर रामायण की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो ऑफिसियल जानकारी का मुबतिक फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इनमे से कुछ चुनिन्दा किरदार इस प्रकार हैं.
रणबीर कपूर – भगवान श्रीराम
साई पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
सनी देओल – भगवान हनुमान
रवि दुबे – लक्ष्मण
अरुण गोविल – राजा दशरथ
इंदिरा कृष्णन – कौशल्या
लारा दत्ता – कैकेयी
2 पार्ट्स में होगी रिलीज
रामायण की पूरी कहानी को एक ही फिल्म में समेटना संभव नहीं था. इसी वजह से मेकर्स ने इसे 2 पार्ट्स में रिलीज करने का फैसला लिया है. पहला भाग Ramayana Part 1, दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा. जबकि दूसरा पार्ट यानि कि Ramayana Part 2 को दिवाली 2027 में रिलीज किया जायेगा.
वर्ल्डक्लास लेवल VFX
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विजुअल स्केल माना जा रहा है. मेकर्स फिल्म को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते और ना ही कोई कमी छोड़ना चाहते हैं. इसी वजह से इन्होंने कई इंटरनेशनल VFX स्टूडियो और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ काम किया है.
अब फिलहाल तो सबकी उम्मीदें फिल्म के ट्रेलर पर टिकी हैं जोकि 24 जुलाई को रिलीज होगा. अगर ट्रेलर उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो यह भारतीय सिनेमा के VFX के लिए एक नया मुकाम स्थापित कर सकता है.

Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल
म्यूजिक का अहम योगदान
फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यूजिक को भारतीय परम्पराओं और संस्कृति के हिसाब से बनाया गया है ताकि इसका अनुभव अंतरराष्ट्रीय स्तर भी उतना ही गहरा हो.
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
रामायण को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसके बजट को लेकर भी है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रामायण के दोनों पार्ट्स को मिलकर इसका कुल बजट 4000 करोड़ रूपये के आस पास है. विशाल सेट, इंटरनेशनल लेवल की तकनीक, मल्टीस्टार कास्ट और 2 पार्ट्स में बनने की वजह से इसका प्रोडक्शन लेवल बेहद ही बड़ा माना जा रहा है.
आखिर रामायण क्यों है इतनी खास?
रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण कथाओं में से एक का मॉडर्न सिनेमेटिक ट्रांसफॉर्मेशन है. सिर्फ मेकर्स को ही नहीं बल्कि ऑडियंस को भी इससे काफी उम्मीदें हैं. बस डर सभी को इतना सा है कि जो गलती आदिपुरुष के मेकर्स ने की थी वो नितेश तिवारी और नामित मल्होत्रा से ना हो.
दीजिये अपनी राय!
क्या आपको लगता है कि Ramayana Movie भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी?