Rana Daggubati – Akshay Kumar फिर आयेंगे साथ, उज्जैन के कई रहस्यों को उजागर करेगी ये ‘हिस्टोरिकल थ्रिलर’

Rana Daggubati – Akshay Kumar: राणा दग्गुबाती और अक्षय कुमार के इस ‘महा-प्रोजेक्ट’ ने घोषणा के साथ ही पूरे भारतीय सिनेमा में हलचल पैदा कर दी है. ‘बाहुबली’ के बाद राणा एक बार फिर एक ऐसे जॉनर में लौट रहे हैं जहाँ उनकी परफॉरमेंस बड़े पर्दे पर जादू बिखेर सकती है.

Rana Daggubati – Akshay Kumar Team Up for Big-Budget Historical Thriller

भारतीय सिनेमा की दो बड़ी ताकतें

साउथ के ‘भल्लालदेव’ राणा दग्गुबाती और बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जो इतिहास, आध्यात्म और रोमांच का अनोखा संगम होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्जैन की रहस्यमयी पृष्ठभूमि फिल्म की कहानी प्राचीन और पवित्र शहर उज्जैन पर आधारित होगी. उज्जैन, जिसे कालगणना और महाकाल की नगरी कहा जाता है, अपनी रहस्यमयी परंपराओं और इतिहास के लिए मशहूर है.

जॉनर

यह एक भव्य ‘हिस्टोरिकल थ्रिलर’ होगी. फिल्म में प्राचीन रहस्यों (Ancient Mysteries) और आधुनिक हाई-स्टेक्स ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा. चंदू मोंडेटी और धर्मा प्रोडक्शंस ने इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है चंदू मोंडेटी, जिन्होंने ‘कार्तिकेय 2’ के जरिए भगवान कृष्ण के रहस्यों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया, अब महाकाल की नगरी उज्जैन की अनकही कहानियों को पर्दे पर उतारेंगे. इसके अलावा करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) इस फिल्म को एक बड़े पैन-इंडियन (Pan-Indian) कैनवास पर बना रही है.

Jailer 2 OTT Deal: रिलीज से पहले ही Rajinikanth की जेलर 2 ने रचा इतिहास, ‘कुली’ और ‘लियो’ को पछाड़ा और कर ली तगड़ी कमाई

कास्ट और ‘मिस्ट्री कैमियो’

रिपोर्ट में बताया गया है कि राणा दग्गुबाती फिल्म के मेन लीड में नजर आयेंगे. ‘बाहुबली’ के बाद यह उनका सबसे महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इनके अलावा फिल्म में अक्षय एक बेहद शक्तिशाली और महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. ‘भूत बंगला’ के बाद यह उनका एक और बड़ा कोलाबरेशन है जो नॉर्थ बेल्ट में फिल्म की अपील को दोगुना कर सकता है.

सरप्राइज कैमियो: रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक टॉप सुपरस्टार का कैमियो भी होगा, जिसे अभी पूरी तरह गुप्त रखा गया है. यह कैमियो फिल्म के क्लाइमेक्स या किसी महत्वपूर्ण मोड़ पर नजर आ सकता है.

चंदू मोंडेटी की ‘माइथोलॉजिकल मिस्ट्री’ में पकड़ और राणा दग्गुबाती की ‘स्क्रीन प्रेजेंस’ इस फिल्म को 2026-27 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाती है. उज्जैन की गलियों और मंदिरों के बीच छुपा रहस्य दर्शकों को ‘कार्तिकेय 2’ से भी बड़ा अनुभव देने की क्षमता रखता है. इसलिए उम्मीद की का रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है.

Special Request

दोस्तों, Rana Daggubati – Akshay Kumar के इस प्रोजेक्ट पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment