Dhurandhar 3 Update: ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद अब इस ‘स्पाइ सागा’ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है. फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे के एक ताजा बयान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
Dhurandhar 3 Mega Update
रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. अब फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कि इस साल के अंत तक फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज आने वाला है.

क्या हो सकता है ‘धुरंधर’ का सरप्राइज?
ज्योति देशपांडे ने कहा,
धुरंधर अभी खत्म नहीं हुई है. उम्मीद है कि साल के अंत में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा. हमारे पास कुछ खास योजनाएं हैं.
हालांकि उन्होंने डिटेल में कुछ नहीं बताया है लेकिन फैंस ने अपनी थ्योरीज लगानी शुरू कर दी हैं.
थिएट्रिकल मेकिंग डॉक्यूमेंट्री: ‘HT City’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘धुरंधर’ की मेकिंग को एक फिल्म के रूप में पेश करने की योजना बना रहे हैं. इसमें पर्दे के पीछे के फुटेज (BTS), कास्ट इंटरव्यू और फिल्म के निर्माण की चुनौतियों को दिखाया जाएगा, जिसे 2026 आखिरी महिनों में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है.
8-घंटे का अनकट वर्जन: सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पार्ट 1 और पार्ट 2 को मिलाकर एक ‘लार्जर दैन लाइफ’ अनकट वर्जन रिलीज किया जा सकता है.
‘धुरंधर 3’ या नए यूनिवर्स का एलान: फैंस को उम्मीद है कि आदित्य धर जल्द ही ‘धुरंधर 3’ या ‘मौर्य ट्रिलॉजी’ की ऑफिसियल घोषणा करेंगे, जिसमें रणवीर सिंह मेन लीड में नजर आयेंगे.
View this post on Instagram
‘धुरंधर’ की जर्नी
फिल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया मिशन पर आधारित है, जहाँ हमजा अली मजारी यानि कि रणवीर सिंह के रूप में एक अंडरकवर एजेंट पाकिस्तान के क्रिमिनल नेटवर्क को ध्वस्त करता है. यह फिल्म 1999 के प्लेन हाईजैक, संसद हमले और 26/11 जैसी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.
स्टार-कास्ट: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कई बड़े सितारे नजर आये.
बॉक्स ऑफिस: 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अब तक दुनिया भर में 1,800 करोड़ रूपये के करीब कमाई कर ली है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है और गर्व की बात है.
Special Request:
दोस्तों, ज्योति देशपांडे के इस ‘सरप्राइज’ से आपकी क्या उम्मीदें हैं? क्या आप थियेटर में ‘धुरंधर’ की मेकिंग डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करेंगे या सीधे ‘धुरंधर 3’ का इंतजार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.