Bajrangi Bhaijaan 2 Update: सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म ऑडियंस की उन सभी उम्मीदों पर खरी नही उतर पाई. यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाई और फ्लॉप रही. लेकिन अब बड़ी खबर सामने आई कि सलमान खान ने साल 2015 में आई अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल बजरंगी भाईजान 2 के लिए हरी झंडी दे दी है.

Bajrangi Bhaijaan 2 Update
गौरतलब है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान फिल्म की कहानी एस. एस. राजामौली के पिता के. वी. विजयेंद्र प्रसाद जी ने लिखी थी और पिछले काफी समय से न्यूज़ आती रही है कि उनके पास बजरंगी भाईजान 2 (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए एक स्क्रिप्ट है. हाल ही में न्यूज़ 24 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि विजयेंद्र प्रसाद ने सलमान खान से मुलाकात की है और एक स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई है. बताया गया है कि सलमान खान के ये स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और ये बजरंगी भाईजान का सीक्वल हो सकती है.
वैसे भी सलमान खान अपनी पिछली फिल्मों के ख़राब प्रदर्शन के चलते अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. इसलिए वो एक बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं और ये बजरंगी भाईजान 2 हो सकती है. वासी भी बजरंगी भाईजान ऑडियंस को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर रही. इसी वजह से ऑडियंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है.

इन सब के अलावा ये भी बताया गया है कि बजरंगी भाईजान की तरह इसके सीक्वल बजरंगी भाईजान 2 का डायरेक्शन भी कबीर खान कर सकते हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में को भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है.
के. वी. विजयेंद्र प्रसाद जी के बारे में
विजयेंद्र प्रसाद जी भारतीय सिनेमा के जाने माने राइटर हैं जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन कहानियाँ लिखी हैं. इनमे से मगधीरा, ईगा, बाहुबली सीरीज, बजरंगी भाईजान और RRR जैसी कई फिल्में शामिल हैं.
Special Request:
दोस्तों, बजरंगी भाईजान 2 (Bajrangi Bhaijaan 2) के अलावा सलमान खान की कौन सी फिल्में हैं जिनका सीक्वल बनना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!