Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Report
Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office: इस साल दिवाली के मौके पर बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई. इन फिल्मों में एक थी सिंघम अगेन और दूसरी थी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3. दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला और बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की.

दोनों फिल्मों को रिलीज हुई लगभग 21 दिन पूरे हो चुके हैं. वैसे तो दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैली की है लेकिन कमाई के मामले में भूल भुलैया 3, मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन से आगे निकल गई है. आइये Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office रिपोर्ट के बारे में बात करेंगे.
Singham Movie Facts In Hindi: Ajay Devgn की फिल्म सिंघम से जुड़ी 20 अनसुनी और रोचक बातें
Singham Again Box Office Collection
सबसे पहले बात करेंगे मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन के बारे में. फिल्म का डायरेक्शन किया था रोहित शेट्टी ने और इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आए थे. सिंघम अगेन को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला और पहले दिन इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 43.70 करोड रुपए का कलेक्शन किया.

इसके अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन का टोटल कलेक्शन 235 करोड रुपए हो चुका है. इसके अलावा फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म दुनियाभर में 373 करोड रुपए से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है.
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection
भूल भुलैया 3 के बारे में बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे नजर आए. फिल्म का डायरेक्शन दिया था अनीस बज्मी ने और यह हॉरर कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36.60 करोड रुपए का शानदार कलेक्शन किया और पूरे भारत में ये फिल्म 238 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है.

वहीं बात करें इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड बिजनेस की तो फिल्म ने दुनियाभर में 385 करोड रुपए का कारोबार कर लिया है.
निष्कर्ष – Conclusion
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से साफ़ जाहिर है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3, रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन से आगे निकल गई है. एक बार फिर कार्तिक ने दिखा दिया कि वो किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं हैं.
Special Request
दोस्तों, सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में से आपको कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में अपनी राय जरूर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.
İzzetpaşa su kaçak tespiti Ekip çok hızlıydı, kısa sürede geldiler ve sorunu çözdüler. https://www.leenkup.com/ustaelektrikci
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.info/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.