Jaat 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘जाट’ (Jaat) पिछले हफ्ते यानि कि 10 अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पोंस मिला. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद मेकर्स ने जाट फिल्म के सीक्वल ‘जाट 2’ को लेकर घोषणा कर दी है.

Jaat 2 Announced
आपको बता दें, जाट फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. सनी देओल की परफॉरमेंस और फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है. मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इसकी घोषणा की है जिसमे उन्होंने बताया है :-
JAAT बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आराम नहीं कर रहा है. वह एक नए मिशन पर है. इस बार पहले से भी तगड़ा एक्शन और लेवल और भी बड़ा होने वाला है.
हालांकि सनी देओल स्टारिंग ‘जाट 2’ कब रिलीज होगी? इसके बारे में मेकर्स की तरफ से कोई भी सूचना नहीं दी गई है. लेकिन इतना जरूर है कि इस घोषणा के बाद से सनी देओल के फैंस के बीच ख़ुशी की लहर जरूर दौड़ गई है.
#JAAT is not resting after the blockbuster at the box office 💥
He is on to a new mission. This time, the MASS FEAST will be bigger, bolder, and wilder 💪#JAAT2 ❤🔥
Starring Action Superstar @iamsunnydeol
Directed by @megopichand
Produced by @MythriOfficial &… pic.twitter.com/Cp5RMrgXuR— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) April 17, 2025
जाट फिल्म के बारे में
जाट फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म का डायरेक्शन गोपीचंद मलिनैनी (Gopichand Malineni) ने किया है और ये इनके करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खैर, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह और जगपति बाबू जैसे कई सितारे नजर आये हैं.
सनी देओल की आने वाली फिल्में
फिलहाल सनी देओल जाट को लेकर बीजी हैं लेकिन इनके पास फिल्मों की लाइन भी काफी लंबी है. सनी पाजी की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो इन फिल्मों में सफर, बाप, ग़दर 3, लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 भी शामिल हैं. ये सभी फिल्में पाइपलाइन में हैं जिनमे से कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ये सभी फिल्में 2025 से लेकर के 2027 के बीच में रिलीज की जाएगी.
Special Request
दोस्तों, अगर आपने जाट फिल्म देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/ar/register?ref=PORL8W0Z
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!