Movies Releasing in May 2026: मई 2026 भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक महीना साबित होने वाला है. जहाँ एक तरफ थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की लहर होगी, वहीं बॉक्स ऑफिस पर 9 बड़ी हिंदी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
Movies Releasing in May 2026 – Top Movies List
मई का महीना गर्मियों की छुट्टियों और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम रहने वाला है. आइये उन सभी फिल्मों के बारे में डिटेल में बात कर लेते हैं.
1 मई: महा-मुकाबला (Raja Shivaji vs Ek Din)
राजा शिवाजी: रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सलमान खान (कैमियो)
एक दिन: जुनैद खान, साई पल्लवी, कुणाल कपूर सुनील पांडे रोमांटिक ड्रामा
‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस की कहानी है, जिसमें सितारों की फौज नजर आएगी. वहीं, आमिर खान द्वारा बनाई गई ‘एक दिन’ जापान की खूबसूरत लोकेशंस पर आधारित एक प्रेम कहानी है, जिससे साई पल्लवी अपना हिंदी डेब्यू कर रही हैं.
View this post on Instagram
8 मई: हंसी और सस्पेंस (Daadi Ki Shaadi & Aakhri Sawal)
दादी की शादी: नीतू सिंह और कपिल शर्मा की यह फिल्म एक अनोखी कॉमेडी है, जहाँ एक दादी की शादी की प्लानिंग पूरे परिवार में हलचल मचा देती हैं.
आखरी सवाल: संजय दत्त और अमित साध स्टारिंग यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित ‘इंटेंस ड्रामा’ है. इसकी टैगलाइन “वो सवाल जो भारत ने पूछना कभी बंद नहीं किया” पहले ही काफी चर्चा बटोर चुकी है.
3 Idiots Sequel: ओरिजिनल कास्ट के साथ आमिर खान हैं तैयार, बोले – कहानी सुन ली है और ये जबरदस्त है
15 मई: रिश्तों की उलझन (Pati Patni Aur Woh Do)
मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस सीक्वल में आयुष्मान खुराना वापस आ रहे हैं. इस बार कहानी में एक नहीं, बल्कि तीन अभिनेत्रियां (सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह) देखने को मिलेंगी, जो इस ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ को और भी मजेदार बनाएंगी.

22 मई: रोमांस और कॉमेडी की वापसी (Chand Mera Dil & Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)
चाँद मेरा दिल: करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म अनन्या पांडे और लक्ष्य की एक ‘क्लासिक बॉलीवुड रोमांस’ है, जो आपको पुराने दौर के प्यार की याद दिलाएगी.
है जवानी तो इश्क होना है: वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की यह फिल्म 22 मई को रिलीज हो रही है. यह डेविड धवन की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जो 90 के दशक की कॉमेडी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करेगी.
इन सब के अलावा लिस्ट में और भी कई फ़िल्में हैं.
7 मई – कृष्णावतारम पार्ट 1: भगवान कृष्ण की पौराणिक यात्रा को एक नए नजरिए से दिखाने वाली यह ट्रिलॉजी का पहला भाग है.
29 मई – बंदर (Bandar): महीने का अंत अनुराग कश्यप की डार्क और अनकंवेंशनल फिल्म ‘बंदर’ से होगा. इसमें बॉबी देओल एक बेहद ही चुनौतीपूर्ण अवतार में नजर आएंगे.
Special Request:
दोस्तों, मई 2026 में रिलीज होने वाली इन सभी फिल्मों में से आपको कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Thanks for sharing this useful information.