Alpha Teaser Update: यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) का टीजर कल यानि कि 10 जून 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है! यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें फीमेल स्पाई को लीड रोल में दिखाया जाएगा.
यश राज फिल्म्स ने अपनी इस मेगा-एक्शन फिल्म के टीजर को लेकर जो स्ट्रैटेजी अपनाई है, वह काफी अनोखी है फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल फिल्म के मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

Alpha Teaser Update
रिलीज डेट: 10 जून, 2026
रनटाइम: 1 मिनट 58 सेकंड (एक्सपेक्टेड)
क्या उम्मीद करें?
टीजर फिल्म की मुख्य थीम को इंट्रोड्यूस करेगा, जिसमें एक साधारण लड़की के एक घातक ‘असासिन’ (Assassin) बनने के सफर की झलक मिलेगी मेकर्स का कहना है कि यह केवल एक फिल्म का टाइटल नहीं, बल्कि एक ‘एटीट्यूड’ है, जिसे आज के दौर की भारतीय महिलाओं की सशक्त छवि के साथ जोड़ा गया है.
View this post on Instagram
फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव
पहले यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे आगे खिसकाकर अब 3 जुलाई, 2026 को तय कर दिया है. यह फैसला बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतर ‘विंडो’ हासिल करने के उद्देश्य से लिया गया है.
अल्फा के बारे में
डायरेक्टर: ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल
स्टार-कास्ट: आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल (विलेन), और अनिल कपूर
यूनिवर्स: ‘अल्फा’ यश राज स्पाई यूनिवर्स की 7वीं इनस्टॉलमेंट है, जो ‘टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों की विरासत को आगे बढ़ाएगी.
कहानी: यह पहली बार होगा जब स्पाई यूनिवर्स की कोई फिल्म एक महिला जासूस के ‘ओरिजिन’ की कहानी पर आधारित होगी.
Special Request:
दोस्तों, यश राज स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूसों वाली फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? क्या आपको लगता है कि आलिया और शरवरी की जोड़ी पठान और टाइगर को टक्कर दे पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.