Ek Tha Tiger Re-Release: बॉलीवुड सुपरस्टार, सलमान खान (Salman Khan) ने पिछले कई सालों में कई बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं. उनकी साल 2012 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) बेहद सफल रही और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. खैर, जो लोग ये फिल्म थियेटरों में नहीं देख पाए अब उनके लिए एक बड़ी खबर है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज के लिए तैयार है.

Salman Khan’s Starrer ‘Ek Tha Tiger’ is all set to re-release in Cinemas
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म ‘एक था टाइगर’ स्पेशल रि-रिलीज़ के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है. तो ऐसा कह सकते हैं कि फैंस को एक्शन से भरपूर ये फिल्म बड़े पर्दे पर फिर से देखने को मिलेगी. हालांकि अभी तक इसकी रि-रिलीज डेट के बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन उम्मीद है हमें जल्दी ही इसके बारे में पता चल जायेगा.
आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज़ हुई “एक था टाइगर” साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और इसी फिल्म से ही वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की शुरुआत हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान द्वारा निभाया गया टाइगर का किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया और फिल्म ने यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की नींव रखी. इसी के बाद इस फ्रेंचाइजी में टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 भी रिलीज की गईं.

एक था टाइगर के बारे में
फिल्म एक था टाइगर का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं. इनके अलावा फिल्म में रणवीर शौरी, रोशन सेठ, गिरीश कर्नाड और गेवी चहल जैसे कई सितारे नजर आये.
सलमान खान की आने वाली वाली फिल्में
एक था टाइगर की रि-रिलीज़ के अलावा, सलमान खान के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमे से वॉर ड्रामा “बैटल ऑफ़ गलवान” (Battle of Galwan) का नाम शामिल है जिसका फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज किया जा चुका है. इन सब के अलावा ये भी बताया गया है कि सलमान खान ने एक बार फिर कबीर खान के साथ हाथ मिलाया है और एक था टाइगर और ट्यूबलाइट के बाद अब ये दोनों “बजरंगी भाईजान 2” पर एक साथ काम कर सकते हैं.
Special Request:
दोस्तों, Ek Tha Tiger Re-Release को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Thank you for the auspicious writeup It in fact was a amusement account it Look advanced to more added agreeable from you By the way how could we communicate
895xk8
895xk8
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.