Peddi: मेगा पावर स्टार राम चरण और डायरेक्टर बुची बाबू सना की मच अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) कल यानी 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर ऑडियंस और ट्रेड गलियारों में पहले से ही भारी हाइप बनी हुई है, लेकिन रिलीज से ठीक एक दिन पहले डायरेक्टर ने राम चरण के समर्पण और फिल्म की मेकिंग को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने यह साफ कर दिया था कि राम चरण इस फिल्म में एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट और कुश्ती जैसे तीन अलग-अलग खेलों में महारत रखता है.
Ram Charan trained in wrestling for 3-4 months for Peddi – reveals Buchi Babu Sana
View this post on Instagram
Peddi से पहले ये हैं Ram Charan की पिछली टॉप ओपनिंग वाली फिल्में, क्या पेद्दी बनेगी नंबर 1?
आमिर खान के ट्रेनर से सीखे थे कुश्ती के दांव-पेंच
एक हालिया मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जब डायरेक्टर बुची बाबू सना से पूछा गया कि स्पोर्ट्स बैकड्रॉप वाली इस फिल्म के लिए उन्होंने क्या खास तैयारियां कीं, तो उन्होंने बताया:
क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं और बुनियादी समझ रखते हैं. लेकिन कुश्ती (Wrestling) के सीन्स को असली दिखाने के लिए हमने विशेष सावधानी बरती. हमने उस स्पेशल ट्रेनर को टीम में शामिल किया, जिन्होंने फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में सुपरस्टार आमिर खान को कोचिंग दी थी.
इसके अलावा, हमने तेलंगाना के असली पहलवानों को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया. फिल्म के सभी कलाकारों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई और खुद राम चरण ने इस फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 महीने तक कुश्ती की कड़ी और स्पेशल ट्रेनिंग ली है.
View this post on Instagram
पेड्डी स्टार कास्ट
फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर फीमेल लीड में हैं. उनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे. इन सब के अलावा ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक है.
उम्मीदें हैं बहुत ज्यादा
आमिर खान के ‘दंगल’ वाले ट्रेनर की एंट्री और राम चरण की 3-4 महीने की ये कड़ी मेहनत यह साफ करती है कि ‘पेड्डी’ केवल एक घिसी-पिटी कमर्शियल मसाला फिल्म नहीं है. इसमें खेलों को बहुत ही रियलिस्टिक और रोंगटे खड़े कर देने वाले अंदाज में फिल्माया गया है. ‘गेम चेंजर’ के बाद राम चरण के फैंस को इस फिल्म से एक क्लासिक कमबैक की उम्मीद है. कल सुबह के शो के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि क्या बुची बाबू सना एक बार फिर ‘रंगस्थलम’ जैसा इतिहास दोहरा पाएंगे या फिर नहीं?
Special Request:
दोस्तों, आमिर खान की ‘दंगल’ के ट्रेनर से ट्रेनिंग लेने के बाद, क्या आपको लगता है कि राम चरण का कुश्ती वाला कड़क अंदाज थिएटर्स में आग लगा देगा? क्या आप कल ४ जून को ‘पेड्डी’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जा रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.