Maa Behen Movie Review in Hindi: ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) इस बार बॉलीवुड में एक बेहद ही अनोखा टॉपिक लेकर आये हैं. माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा की अदाकारी से सजी फिल्म ‘मां बहन’ (Maa Behen) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म एक डार्क-कॉमेडी (Dark Comedy) और पारिवारिक ड्रामे का ऐसा अनोखा कॉकटेल है, जो आपको हंसाएगा भी और सोचने पर भी मजबूर करेगा.
View this post on Instagram
Maa Behen Movie Storyline in Hindi: मां बहन फिल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत एक बेहद अजीब और घबराहट पैदा करने वाले वाकये से होती है. रेखा यानि माधुरी दीक्षित आधी रात को अपनी दोनों बेटियों को फोन करके बुलाती है और बताती है कि उसके घर में एक आदमी की मौत हो गई है. इसके बाद शुरू होता है डर, गलत फैसलों, अजीबो-गरीब हरकतों और एक के बाद एक बढ़ती मुसीबतों का ऐसा सिलसिला, जिसे संभालना किसी के बस की बात नहीं लगती.
मजेदार बात यह है कि वह मरा हुआ इंसान कोई और नहीं, बल्कि रेखा का पड़ोसी गुप्ता जी यानि कि रवि किशन होता है और इसी बीच गुप्ता जी की बेटी की शादी भी होने वाली है. इस शादी के माहौल के बीच तीनों महिलाएं इस मुसीबत से कैसे निपटती हैं, यही फिल्म का मेन टॉपिक है.
रेखा एक ऐसी महिला है जिसने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है. उसकी बड़ी बेटी जया यानि कि तृप्ति डिमरी घर की अंतहीन उम्मीदों के नीचे दबी एक थकी हुई महिला है, जबकि छोटी बेटी सुषमा यानि कि धारणा दुर्गा सोशल मीडिया पर तो खुद को बहुत कूल और बिंदास दिखाती है, लेकिन अंदर से इमोशनल समस्याओं से जूझ रही है. अब ये तीनों इस समस्या से कैसे निपटती हैं? ये फिल्म का हिस्सा है.
Maa Behen Movie Watch Full Trailer
Peddi Movie Review in Hindi: राम चरण की कड़क परफॉरमेंस लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट ने बिगाड़ा खेल
Maa Behen Movie Review in Hindi
मां बहन फिल्म के प्लस पॉइंट्स
तीन अभिनेत्रियों की लाजवाब जुगलबंदी: फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इन तीनों महिलाओं का स्क्रीन पर बिखरना है. माधुरी दीक्षित इस फिल्म की धड़कन हैं. उन्होंने रेखा के बेबाक और निडर किरदार को इतनी सहजता से निभाया है कि स्क्रीन से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. तृप्ति डिमरी ने ‘बुलबुल’ और ‘कला’ के दिनों की याद दिलाते हुए एक बेहद सधा हुआ और सीरियस रोल प्ले किया है.
धारणा दुर्गा का धमाकेदार डेब्यू: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर धारणा दुर्गा इस फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं. दिग्गज कलाकारों के सामने भी वे कहीं से भी फीकी नहीं पड़ीं और अपनी गजब की एनर्जी से फिल्म में जान फूंक दी है.
सिंपल कॉमेडी और डायलॉग्स: फिल्म के डायलॉग्स बहुत ही रियलिस्टिक और घरेलू लगते हैं. मां-बेटियों के बीच की नोक-झोंक, पुराना गुस्सा और प्यार बिल्कुल असली परिवारों जैसा महसूस होता है. फिल्म समाज में महिलाओं की उम्र और उनके पहनावे को लेकर की जाने वाली जजमेंट पर भी “डायन की उम्र नहीं बढ़ती” जैसे डायलॉग्स से करारा तंज कसती है.
सपोर्टिंग कास्ट: फिल्म में इनके अलावा रवि किशन ने भी हमेशा की तरह अपना किरदार पूरी ईमानदारी से निभाया है. साथ ही गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी इस कहानी में पूरी तरह फिट बैठते हैं.
View this post on Instagram
Obsession Movie Review in Hindi: प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान
मां बहन फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
भटकता ट्रैक: फिल्म की सबसे बड़ी समस्या इसकी निरंतरता है. डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी एंड तक यह तय नहीं कर पाते कि वे इस फिल्म को एक प्योर डार्क-कॉमेडी बनाना चाहते हैं, एक इमोशनल फैमिली ड्रामा या फिर एक सोशल सटायर. इस वजह से कहानी बार-बार अपनी ट्रैक से बदलती नजर आती है.
स्लो कहानी और कमजोर स्क्रीनप्ले: फिल्म का स्क्रीनप्ले थोड़ा और चुस्त होता तो बेहतर होता. सेकंड हाफ में कुछ सीन्स जरूरत से ज्यादा लंबे खींचे गए हैं, जिससे फिल्म की रफ्तार स्लो लगने लगती है. मुख्य हुक यानी ‘लाश’ वाला एंगल भी बीच-बीच में पारिवारिक ड्रामे के पीछे छिप जाता है.
निष्कर्ष
‘मां बहन’ परफेक्ट फिल्म बेशक नहीं है, लेकिन यह आज के दौर की घिसी-पिटी और नकली लगने वाली कॉमेडी फिल्मों से कोसों दूर है. अगर आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं और इस वीकेंड अपनी फैमिली के साथ एक हल्की-फुल्की, थोड़ी अजीब और अनोखी डार्क-कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो आपके लिए ‘मां बहन’ एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपने ‘तुम्हारी सुलु’ के डायरेक्टर की यह नई डार्क-कॉमेडी फिल्म देखी? माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और यूट्यूब स्टार धारणा दुर्गा की यह मां-बेटियों वाली क्रेजी तिकड़ी आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.