Bandar Movie Review in Hindi: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं हैं बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’

Bandar Movie Review in Hindi: ‘पाताल लोक’ फेम राइटर सुदीप शर्मा और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की जोड़ी जब भी साथ आती है, पर्दे पर कड़वी और झकझोर देने वाली हकीकत देखने को मिलती है. बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सच्ची घटनाओं के आधार पर बनी यह फिल्म सोशल मीडिया पर होने वाले ‘मीडिया ट्रायल’ और हमारी कानूनी-जेल व्यवस्था के काले सच को सामने लाती है.

Bandar Movie Storyline in Hindi: बंदर फिल्म की कहानी

कहानी 50 साल के समर मेहरा यानि कि बॉबी देओल की है, जो एक स्ट्रगलिंग एक्टर है. वह कभी टीवी का जाना-माना चेहरा था, लेकिन अब फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए टीवी शोज के ऑफर्स ठुकरा रहा है. अपना गुजारा चलाने के लिए वह स्टेज शोज करता है. दिल्ली में एक शो करके लौटने के बाद, अचानक पुलिस समर को उसके घर से गिरफ्तार कर लेती है. उस पर गायत्री यानि कि सपना पब्बी नाम की महिला के साथ गलत काम करने का संगीन आरोप लगता है.

समर कभी गायत्री के साथ रिश्ते में था, लेकिन उसके अजीब बर्ताव की वजह से उसने उसे ब्लॉक कर दिया था. कोर्ट में गायत्री का वकील पूरी तैयारी के साथ आता है, जबकि समर का वकील टिक नहीं पाता. समर को 15 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया जाता है. यहाँ समर की मुलाकात जेल के नरक जैसे, गंदे और अमानवीय माहौल से होती है. चूंकि उस पर रेप का आरोप है, इसलिए जेल के बाकी कैदी और गैंग्स भी उसे परेशान करते हैं. क्या समर इस दलदल से निकल पायेगा? आगे फिल्म में क्या होता है? इसके लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Bandar Movie Watch Full Trailer

Maa Behen Movie Review in Hindi: आधी रात को घर में मिली लाश, क्या करेंगी माधुरी, तृप्ति और धारणा दुर्गा? देखिये मैडनेस से भरपूर फिल्म ‘मां बहन’

Bandar Movie Review in Hindi

बंदर फिल्म के प्लस पॉइंट्स

बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग: कमबैक के बाद बॉबी देओल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे कमाल के अभिनेता हैं. एक बेकसूर और लाचार बुजुर्ग एक्टर के दर्द को उन्होंने बड़े पर्दे पर जीवंत कर दिया है. अपनी बहन के सामने उनके फूट-फूट कर रोने वाले सीन ऑडियंस की आँखें नम करने के लिए काफी हैं.

अनुराग कश्यप का रियलिस्टिक डायरेक्शन: अनुराग ने सोशल मीडिया पर आए दिन होने वाली इस बहस को पर्दे पर बेहद ईमानदारी से उतारा है. पुलिस की क्रूर पूछताछ, अदालत की कमियां और जेल की घिनौनी दुनिया को उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के दिखाया है.

सीरियस ड्रामा में हंसी का तड़का: इस गंभीर फिल्म के बीच अनुराग ने कॉमेडी का तड़का भी लगाया है. पुलिस पूछताछ का सीन काफी लंबा है लेकिन आपको खूब हंसाता है. यह सीन अनुराग की पुरानी फिल्म ‘अग्ली’ (Ugly) की याद दिलाता है, लेकिन यहाँ इसका लेवल और भी ऊंचा है.

सपोर्टिंग कास्ट: इंस्पेक्टर देवरे के रोल में जितेंद्र जोशी ने पूरी महफिल लूट ली है. सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद ने अपने-अपने किरदारों में दमदार अभिनय किया है. विलेन के रूप में सपना पब्बी और ‘लिजार्ड मैन’ के रूप में राज बी. शेट्टी का काम दर्शकों को पसंद आएगा.

इन सब के अलावा शाज़ रिज़वी की सिनेमैटोग्राफी और प्रशांत बिडकर का प्रोडक्शन डिजाइन इतना रीयलिस्टिक लगता है कि आपको लगेगा कि फिल्म किसी असली जेल के अंदर ही शूट की गई है. शिवहरि वर्मा का बैकग्राउंड स्कोर और खासकर सपना पब्बी की एंट्री पर बजने वाला म्यूजिक रोंगटे खड़े कर देगा. इतना ही नहीं राज बी. शेट्टी पर फिल्माया गया ‘पिंजरा’ गाना फिल्म का एक और प्लस है.

Peddi Movie Review in Hindi: राम चरण की कड़क परफॉरमेंस लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट ने बिगाड़ा खेल

बंदर फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

पारिवारिक नहीं: यह फिल्म कमजोर दिल वाले दर्शकों के लिए और बच्चों के लिए बिल्कुल नहीं है. जेल के कुछ सीन्स और परिस्थितियां आपको बेहद विचलित कर सकती हैं.

अधूरा ट्रैक: सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की स्क्रिप्ट में कुछ कमियां रह गईं हैं. शुरुआत में दिखाया जाता है कि समर के पास फ्लैट की किस्तें चुकाने और नौकर को सैलरी देने के पैसे तक नहीं होते हैं, लेकिन जेल जाने के बाद उसके इस आर्थिक संकट और फ्लैट का क्या हुआ, डायरेक्टर ने ये इसे अधूरा छोड़ दिया है.

निष्कर्ष

‘बंदर’ भारतीय सिनेमा की उन दुर्लभ फिल्मों में से एक जिसे बनाने की हिम्मत कोई नहीं दिखाता. फिल्क्म का टॉपिक कुछ ऐसा है जोकि हमारे सिस्टम पर कई सवाल खड़े करता है. बॉबी देओल का दिल दहला देने वाला अभिनय और अनुराग कश्यप का डार्क स्टाइल इस फिल्म की असली जान है. अगर आप सीरियस और लीक से हटकर कुछ देखना चाहते हैं तो यही वो फिल्म है. आप इसे एक बार तो देख ही सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपने ‘लॉर्ड बॉबी’ की यह नई और झकझोर देने वाली फिल्म देखी? हमारे देश की जेल व्यवस्था और सोशल मीडिया ट्रायल पर बनी इस फिल्म के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment