Karuppu Update: तमिल सिनेमा के चार्मिंग एक्टर आर्या (Arya) ने हाल ही में सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu) में अपने डिलीट हुए सीन्स पर चुप्पी तोड़ी है. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आर्या ने बताया कि आखिर क्या वजह थी कि उनका कैमियो फिल्म के फाइनल कट से हटा दिया गया?
Arya Talks About His Deleted Scenes In Karuppu
फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ में नजर आए आर्या हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘अनंतन काडू’ (Ananthan Kaadu) के प्रेस मीट के दौरान मीडिया के सामने आये. इस दौरान उन्होंने सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ में अपने डिलीट हुए कैमियो सीन पर खुलकर बात की.
आर्या ने क्या कहा?
आर्या ने बताया कि यह रोल उन्होंने सिर्फ अपनी दोस्ती के लिए किया था. उन्होंने कहा:
आरजे बालाजी मेरे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने मुझसे फिल्म में एक कैमियो करने के लिए कहा, तो मैंने बिना सोचे-समझे हां कर दी. मैंने कभी यह नहीं पूछा कि रोल कितना बड़ा है या इसका स्क्रीन टाइम क्या होगा.
View this post on Instagram
Nelson’s Next: जूनियर एनटीआर की जगह अब सूर्या करेंगे नेल्सन दिलीपकुमार की अगली फिल्म? जानिए
आर्या ने आगे कहा:
बाद में मुझे बताया गया कि एडिटिंग के दौरान मेरे सीन्स हटा दिए गए हैं, जो कि मेरे लिए पूरी तरह ठीक है. अगर मेरे सीन काटने से फिल्म की कहानी बेहतर हो रही है, तो वही सबसे जरूरी है. मैंने इसे पहचान या स्क्रीन टाइम के लिए नहीं किया था.
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे और आरजे बालाजी भविष्य में किसी और प्रोजेक्ट में फिर साथ काम करेंगे. ऐसी संभावना है कि इन डिलीट किए गए दृश्यों को मेकर्स भविष्य में यूट्यूब पर अलग से रिलीज कर सकते हैं.
अब ‘अनंतन काडू’ पर है पूरा फोकस
फिलहाल आर्या का पूरा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म ‘अनंतन काडू’ पर है. यह फिल्म उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फिल्म उनकी मलयालम सिनेमा में डेब्यू है. इतना ही नहीं यह एक ‘बाइलिगुअल’ फिल्म है जोकि 25 जून, 2026 को तमिल और मलयालम दोनों भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है.
Special Request:
दोस्तों, फिल्म की भलाई के लिए अपने सीन्स को कटवाने देना आर्या की दरियादिली दिखाता है। क्या आपको लगता है कि सुपरस्टार्स को अक्सर अपनी फिल्मों की लंबाई कम करने के लिए ऐसे फैसले लेने चाहिए? आप आर्या की मलयालम डेब्यू ‘अनंतन काडू’ देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.