Alpha Trailer Review: आलिया भट्ट और शरवरी का धाकड़ एक्शन, ऋतिक रोशन की एंट्री ने मचाया तहलका!

Alpha Trailer Review: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘Alpha’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इस बार दर्शकों की प्रतिक्रिया पहले से कहीं ज्यादा सकारात्मक दिखाई दे रही है. जहां फिल्म के टीजर को लेकर कुछ फैंस ने निराशा जाहिर की थी, वहीं ट्रेलर ने आते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया है.

शानदार एक्शन, दमदार डायलॉग्स और रोमांचक कहानी ने दर्शकों की उत्सुकता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

Alpha Teaser Update

Alpha Trailer Review in Hindi

ट्रेलर की शुरुआत से ही दिखता है सस्पेंस और इमोशन

करीब 2 मिनट 33 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है. एक सीन में वह कांच के पीछे खड़ी एक छोटी बच्ची को देखते नजर आते हैं. इसी दौरान वह बताते हैं कि बच्ची की मां का नाम जानकी था और इसलिए उसका नाम ‘सीता’ रखा जाएगा.

इसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है कि किस तरह सीता बड़ी होकर एक खतरनाक मिशन का हिस्सा बनती है. ट्रेलर में हिंट मिलता है कि उसे बचपन से ही एक स्पेशल मिशन के लिए तैयार किया गया है. कई दमदार एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक पलों के बीच एक वॉइसओवर सुनाई देता है, जिसमें सीता और फतेह को राक्षसों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

इसी दौरान एक दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है कि “इस बार रावण की लंका को खुद सीता आग लगाएगी.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

Humraaz Trivia: जब सेट पर बॉबी देओल को देख भड़के ‘गदर’ के फैंस; कहा- “उसे छोड़ दो, वह तारा सिंह की है!”

शरवरी निभाएंगी अहम भूमिका

फिल्म में आलिया भट्ट की सहयोगी के रूप में शरवरी भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आ रही हैं. ट्रेलर से साफ है कि उन्हें कहानी में पर्याप्त स्क्रीन टाइम मिला है और उनका किरदार सिर्फ सहायक भूमिका तक सीमित नहीं रहने वाला.

मिशन के दौरान सीता और शरवरी के किरदार को मार्गदर्शन देते हुए अनिल कपूर भी नजर आते हैं. वहीं बॉबी देओल का किरदार एक पूर्व जासूस (स्पाई एजेंट) के रूप में दिखाया गया है, जो एक बेहद खतरनाक मिशन तैयार करता है.

ट्रेलर के अंत में बॉबी देओल का एक डायलॉग कहानी को और रहस्यमय बना देता है. वह कहते हैं कि भारत ने Alpha की कद्र नहीं की और अब पूरा देश Alpha से डरेगा. इस बयान के बाद दर्शकों के मन में Alpha मिशन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा.

Watch Alpha Movie Full Trailer

ऋतिक रोशन की झलक ने जीता फैंस का दिल

हालांकि ट्रेलर में कई बड़े एक्शन मोमेंट्स देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ऋतिक रोशन की छोटी सी झलक की हो रही है. स्पाई यूनिवर्स के लोकप्रिय किरदार कबीर धालीवाल के रूप में उनकी वापसी ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है.

ट्रेलर में उनका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी आंखों की एक झलक ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. कई दर्शकों ने इसे ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज बताया है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं. कुछ फैंस का मानना है कि ऋतिक रोशन का किरदार फिल्म में बेहद अहम भूमिका निभाएगा, जबकि कई लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि कहानी के निर्णायक मोड़ पर उनका सामना बॉबी देओल के किरदार से हो सकता है.

कब रिलीज होगी Alpha?

स्पाई और एक्शन फिल्मों के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि ‘Alpha’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को मिले पॉजिटिव रिस्पोंस को देखते हुए ऐसा कह सकते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है.

Special Request:

दोस्तों, Alpha Trailer में आपको आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन में से किसके किरदार से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment