Cocktail 2 Plot: साल 2026 की आने वाली टॉप बॉलीवुड फिल्मों में एक फिल्म कॉकटेल 2 है जोकि इसी हफ्ते रिलीज की जा रही है. फिल्म का पहला पार्ट ‘Cocktail’ ने साल 2012 में मॉडर्न रिलेशनशिप और दोस्ती को एक नए अंदाज में पेश किया था. दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. खासकर वेरोनिका का किरदार आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है.
अब करीब 14 साल बाद ‘Cocktail 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर लंबे समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसे में रिलीज से पहले इसकी कहानी और किरदारों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
Cocktail 2 Star Cast
इस बार फिल्म में एक बिल्कुल नई स्टारकास्ट नजर आने वाली है. शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, जबकि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेसेस हैं. फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले में लव रंजन और तरुण जैन का योगदान बताया जा रहा है. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर किया है.

Cocktail 2 Runtime
‘Cocktail 2’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 150 मिनट यानी ढाई घंटे बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि यह लेंथ पहली ‘Cocktail’ फिल्म से थोड़ी ज्यादा है, जिसका रनटाइम करीब 146 मिनट था.
Dhurandhar 2 OTT Release: अनकट वर्जन के साथ कल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘धुरंधर 2’
Cocktail 2 Movie Plot
अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार भी रोमांस और रिश्तों की उलझनें देखने को मिलेंगी, तो जवाब है हां. फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड है. कहानी के केंद्र में कुनाल, एली और दिया नाम के तीन किरदार हैं.
स्टोरी के मुताबिक, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के किरदार लंबे समय से रिश्ते में हैं. दोनों का रिलेशन करीब एक दशक पुराना बताया गया है. लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब इन दोनों के बीच कृति सेनन की एंट्री होती है.
View this post on Instagram
कृति का किरदार शाहिद के अतीत से जुड़ा हुआ है और उनकी पुरानी दोस्त बताई जा रही है. इसके बाद रिश्तों मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. कहानी में रोमांस, दोस्ती, इमोशनल ड्रामा और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा.
Ratsasan 2 पर आया तगड़ा अपडेट! Vishnu Vishal ने रतसासन के सीक्वल पर दिया बड़ा हिंट
क्या फिल्म में है लेस्बियन एंगल?
कुछ समय पहले ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि फिल्म की कहानी लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित हो सकती है. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट ने इन सभी खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. स्तर कास्ट ने साफ कह दिया है कि फिल्म एक पारंपरिक लव ट्रायंगल ड्रामा है और इसका लेस्बियन स्टोरीलाइन से कोई संबंध नहीं है.

Cocktail से कनेक्शन?
यह सवाल फैंस सबसे ज्यादा पूछ रहे हैं. हालांकि फिल्म का नाम ‘Cocktail 2’ है और इसकी थीम भी रिश्तों और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन यह पहली फिल्म की कहानी का सीधा सीक्वल नहीं है. फिल्म में पुराने किरदारों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाया गया है. बल्कि यह पूरी तरह नए किरदारों को लेकर नई स्टोरी पर आगे बढ़ेगी.
खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म पहली ‘Cocktail’ जैसा जादू दोहरा पाती है या नहीं.
Special Request:
दोस्तों, दीपिका पादुकोण की Veronica और कृति सेनन की Ally में से किस किरदार का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.