Ratsasan 2 पर आया तगड़ा अपडेट! Vishnu Vishal ने रतसासन के सीक्वल पर दिया बड़ा हिंट

Ratsasan 2 Latest Update: साउथ सिनेमा की सबसे बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘Ratsasan’ आज भी दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है. फिल्म की जबरदस्त कहानी, सस्पेंस और थ्रिल ने इसे एक कल्ट क्लासिक का दर्जा दिलाया. लंबे समय से फैंस इसके सीक्वल ‘Ratsasan 2’ का इंतजार कर रहे हैं और अब फिल्म के लीड हीरो विष्णु विशाल के एक नए बयान ने इस उम्मीद को और मजबूत कर दिया है.

Vishnu Vishal on Ratsasan 2

हाल ही में एक बातचीत के दौरान विष्णु विशाल ने ‘Gatta Kusthi 2’ को लेकर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह कोई जबरदस्ती बनाई गई सीक्वल फिल्म नहीं है, बल्कि कहानी की डिमांड के अनुसार इसे बनाया किया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि यदि ‘Gatta Kusthi 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती है, तो इससे उनके बाकी पॉपुलर प्रोजेक्ट्स के सीक्वल्स का रास्ता खुल सकता है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ‘Ratsasan 2’ की हो रही है.

Ratsasan Movie Interesting Facts In Hindi: तमिल फिल्म रतसासन से जुड़ी 15 अनसुनी और रोचक बातें

Ratsasan 2 को लेकर बढ़ी उम्मीदें

विष्णु विशाल ने हिंट दिया कि ‘Gatta Kusthi 2’ की सफलता के बाद ‘Ratsasan 2’, ‘Indru Netru Naalai 2’, ‘FIR 2’ और ‘Mundasupatti 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरू हो सकता है.यानी अब ‘Ratsasan 2’ का भविष्य काफी हद तक ‘Gatta Kusthi 2’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करता नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simply Mollywood (@simply.mollywood)

क्यों खास है Ratsasan?

‘Ratsasan’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है. फिल्म की रहस्यमयी कहानी और खौफनाक सीरियल किलर वाले प्लॉट ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा था. यही वजह है कि फिल्म का सीक्वल बनने की खबरें आते ही फैंस सोशल मीडिया पर उत्साह दिखाने लगते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर मचा सकती है तूफान

यदि ‘Ratsasan 2’ को हरी झंडी मिलती है, तो यह साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन सकती है. फर्स्ट पार्ट की पॉपुलैरिटी को देखते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने की पूरी संभावना है. फैंस अब बेसब्री से ‘Gatta Kusthi 2’ की रिलीज और उसके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उसी के साथ ‘Ratsasan 2’ की उम्मीदें भी जुड़ी हुई हैं.

Special Request:

दोस्तों, अगर Gatta Kusthi 2 सुपरहिट होती है, तो आप सबसे पहले किस सीक्वल का इंतजार करेंगे – Ratsasan 2, FIR 2 या Indru Netru Naalai 2? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment