Cocktail 2 में Pulkit Samrat का सरप्राइज कैमियो बना ऑडियंस के लिए खास तोहफा

Pulkit Samrat in Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘Cocktail 2’ रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म की रोमांटिक कहानी, मनोरंजक ड्रामा और शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. हालांकि, फिल्म में एक ऐसा सरप्राइज भी देखने को मिला जिसने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है.

Pulkit Samrat in Cocktail 2

फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता पुलकित सम्राट के खास कैमियो को पूरी तरह गुप्त रखा था. यही वजह रही कि जब पुलकित बड़े पर्दे पर नजर आए, तो सिनेमाघरों में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. उनका कैमियो फिल्म के सबसे यादगार और मनोरंजक पलों में से एक बनकर उभरा है.

पुलकित सम्राट एक हल्के-फुल्के और मजेदार सीक्वेंस में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देते हैं. चारों कलाकारों के बीच होने वाली नोकझोंक और दिलचस्प बातचीत दर्शकों को खूब हंसाती है. यह सीन फिल्म की कहानी में ताजगी और एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Cocktail 2 Movie Review in Hindi: शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने जीता दिल, क्या बनेगी साल की बेस्ट रोमांटिक ड्रामा?

19 जून को रिलीज हुई Cocktail 2 को इसकी दिलचस्प कहानी और मेन किरदारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है. शाहिद, कृति और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है, लेकिन पुलकित सम्राट का अचानक सामने आना फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा देता है.

सोशल मीडिया पर भी फैंस पुलकित के कैमियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई दर्शकों का मानना है कि उनकी छोटी लेकिन प्रभावशाली मौजूदगी फिल्म को और भी मनोरंजक बना रही है. कुल मिलाकर, Cocktail 2 रोमांस, कॉमेडी और सरप्राइज का बेहतरीन मिश्रण साबित हो रही है. हालांकि शाहिद कपूर और रश्मिका में से सबसे ज्यादा तारीफें कृति सेनन को मिल रही हैं.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको Cocktail 2 में पुलकित सम्राट का सरप्राइज कैमियो पसंद आया? अगर आपको फिल्म का सबसे यादगार सीन चुनना हो, तो वह कौन-सा होगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment