Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2: भारतीय सिनेमा के लिए अगस्त 2026 का आखिरी सप्ताह बेहद रोमांचक होने वाला है. लंबे इंतजार और कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups की रिलीज डेट सामने आ गई है.
मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म को ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों के आसपास रिलीज किया जा रहा है, जिससे इसे लंबा फेस्टिव वीकेंड मिलने वाला है.
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. Toxic के सामने पहले से ही 3 बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिससे यह साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश बनता नजर आ रहा है क्योंकि उसी हफ्ते टोटल 4 फ़िल्में दस्तक देंगी. आइये जानते हैं.
Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2
1. Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups
View this post on Instagram
यश स्टारर Toxic पहले मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी. बाद में इसे जून तक खिसकाया गया और अब फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी. डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. फिल्म के नए पोस्टर ने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है.
Maa Inti Bangaaram Review in Hindi: सामंथा की दमदार परफॉरमेंस, लेकिन यहाँ हुई बड़ी चूक
2. Khosla Ka Ghosla 2
View this post on Instagram
सबसे पहले रिलीज डेट लॉक करने वाली फिल्म थी Khosla Ka Ghosla 2 है. 2006 की कल्ट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा जैसे कलाकार वापसी कर रहे हैं. कॉमेडी फिल्मों के दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है और पुरानी फिल्म की पॉपुलैरिटी इसका सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है.
3. Vvan: Force Of The Forest
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर Vvan: Force Of The Forest भी 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी जिसकी रिलीज डेट पहले से ही फिक्स है. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. जंगल, रहस्य और फैंटेसी पर आधारित इस फिल्म को लेकर यंग जनरेशन के बीच काफी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है.
4. Eetha
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड बायोपिक Eetha भी इसी दिन रिलीज हो रही है. फिल्म मराठी लोककला की महान कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है. लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का टीज़र सिनेमाघरों में दिखाया गया था जिसे ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पोंस मिला है
सबसे ज्यादा फायदा किसे?
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती बढ़त Toxic को मिल सकती है क्योंकि यश की पैन-इंडिया पॉपुलैरिटी और KGF फ्रेंचाइज़ी की सक्सेस का लाभ फिल्म को मिलेगा. हालांकि Eetha कंटेंट के दम पर मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ हासिल कर सकती है, जबकि Vvan युवा दर्शकों और फैंटेसी जॉनर के प्रशंसकों को आकर्षित कर सकती है.
वहीं Khosla Ka Ghosla 2 अपने नॉस्टेल्जिया फैक्टर के सहारे मल्टीप्लेक्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि त्योहारों के इस लंबे वीकेंड का सबसे बड़ा फायदा किस फिल्म को मिलता है और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की असली विनर बनकर उभरती है.
Special Request:
दोस्तों, अगस्त 2026 के Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2 के इस महाक्लैश में आपकी पहली पसंद कौन सी फिल्म है कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.