Supergirl Movie Review in Hindi: दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद फीकी पड़ गई फिल्म, क्या DC फैंस को पसंद आएगी?

Supergirl Movie Review in Hindi: DC Studios की नई सुपरहीरो फिल्म Supergirl आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म सुपरगर्ल की ओरिजिन स्टोरी को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसमें इमोशन, एडवेंचर और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा. फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आया था लेकिन क्या फिल्म भी वाकई उतनी ही अच्छी है या फिर नहीं? आइये डिटेल में बात करते हैं.

Supergirl Movie Storyline in Hindi: सुपरगर्ल फिल्म की कहानी

कहानी कारा जोर-एल (Supergirl) की है, जो अपने दर्दनाक अतीत से भागते हुए अलग-अलग ग्रहों की यात्रा कर रही है. इसी दौरान उसकी मुलाकात रुथी नाम की एक लड़की से होती है, जिसके पूरे परिवार की हत्या निर्दयी क्रिमिनल क्रेम ने कर दी होती है. रुथी बदला लेना चाहती है, लेकिन कारा उसकी मदद करने से इनकार कर देती है. कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब क्रेम सुपरगर्ल का स्पेसशिप चुरा लेता है और उसके सबसे प्यारे साथी क्रिप्टो को जहरीले तीर से घायल कर देता है.

अब सुपरगर्ल के सामने दो मिशन हैं. अपने डॉग क्रिप्टो की जान बचाना और खतरनाक दुश्मन क्रेम का सामना करना. लेकिन वो ये सब कैसे करती है? यही फिल्म में देखने को मिलेगा.

Supergirl Movie Watch Full Trailer in Hindi

Supergirl Movie Review in Hindi

Supergirl Movie Plus Points

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मिली अल्कॉक की शानदार एक्टिंग है. उन्होंने सुपरगर्ल के भावनात्मक और मजबूत दोनों पहलुओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है. रुथी और सुपरगर्ल की दोस्ती कहानी को इमोशनल आधार देती है और कई सीन्स दिल को छूते हैं. ईव रिडली भी अपने किरदार में प्रभाव छोड़ती हैं.

वहीं जेसन मोमोआ बतौर लोबो स्क्रीन पर आते ही पूरी फिल्म में नई एनर्जी भर देते हैं. उनका बेबाक अंदाज और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है.

फिल्म का रनटाइम भी ज्यादा लंबा नहीं है, जिससे कहानी बोझिल महसूस नहीं होती.

जेसन मोमोआ की एंट्री फिल्म का सबसे मनोरंजक हिस्सा बन जाती है.

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शानदार है और अलग-अलग ग्रहों की दुनिया बेहद खूबसूरत दिखाई गई है. कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन वैल्यू DC फिल्म के लेवल के हिसाब से ही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Milly (@millyalcock)

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लॉजिक नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट मिलेगा भरपूर

Supergirl Movie Negative Points

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी रूटीन कहानी है. आज के समय में लगातार सुपरहीरो फिल्में देखने के बाद दर्शकों को कुछ नया चाहिए, लेकिन Supergirl कई जगह पहले देखी हुई फिल्मों जैसी महसूस होती है. कई बार आपको ऐसा लगेगा कि आप ऐसा पहले भी देख चुके हैं. कई सीन Guardians of the Galaxy और Mad Max जैसी फिल्मों की याद दिलाते हैं.

विलेन क्रेम का किरदार भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ता और उसमें वह डर या गहराई नजर नहीं आती जो एक बड़े सुपरहीरो विलेन में होनी चाहिए. कुछ इमोशनल सीन्स अच्छे हैं, लेकिन पूरी फिल्म में कोई ऐसा यादगार पल नहीं बन पाता जो लंबे समय तक याद रहे.

डेविड कोरेन्सवेट का स्क्रीन टाइम लिमिटेड है, जबकि बाकी कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है.

VFX अच्छे हैं, हालांकि कुछ जगह और बेहतर हो सकते थे. एक्शन सीक्वेंस परिवार के साथ देखने लायक हैं, लेकिन एडिटिंग कई जगह थोड़ी बिखरी हुई महसूस होती है.

निष्कर्ष

Supergirl एक एवरेज सुपरहीरो फिल्म है, जो अपनी लीड एक्ट्रेस की दमदार परफॉरमेंस और कुछ मनोरंजक पलों की वजह से देखने लायक बनती है. लेकिन कमजोर कहानी, सिंपल विलेन और सुपरहीरो फिल्मों की दोहराव वाली कहानी इसे एक बेहतरीन फिल्म बनने से रोक देती है. अगर आप DC यूनिवर्स के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए. लेकिन अगर आप कुछ बिल्कुल नया और अलग तलाश रहे हैं, तो शायद यह फिल्म आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी न उतरे.

Special Request:

दोस्तों, ‘सुपरगर्ल’ (Supergirl) फिल्म का सबसे पसंदीदा किरदार कौन लगा—Supergirl, Lobo या Krypto? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment