Drishyam: The Conclusion सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. Ajay Devgn एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. पिछली दोनों फिल्मों में विजय ने अपनी समझदारी से पुलिस को कई बार चकमा दिया था. लेकिन अब उसकी जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इस बार उसके सामने Jaideep Ahlawat होंगे, जो सालों पुराने मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेंगे.
फिल्म के नाम में ही एक बड़ा संकेत छिपा है. Drishyam: The Conclusion यानी विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर. ऐसे में दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय इस बार भी पुलिस से बच निकलेगा या आखिरकार उसके सारे राज खुल जाएंगे? आइए, फिल्म की रिलीज से पहले इसकी जरूरी जानकारी और पिछली दोनों फिल्मों की कहानी पर एक नजर डालते हैं.

Drishyam: The Conclusion Story, Cast, Release Date & Recap
Drishyam: The Conclusion Release Date & Cast
Drishyam: The Conclusion, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में Ajay Devgn एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे. उनके साथ Tabu, Shriya Saran, Ishita Dutta और Mrunal Jadhav भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रही हैं.
इस बार फिल्म में Jaideep Ahlawat और Prakash Raj जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का डायरेक्शन Abhishek Pathak ने किया है, जो इससे पहले Drishyam 2 कोई भी डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी लेंथ लगभग 2 घंटे 30 मिनट बताई गई है.
फिल्म के नाम में The Conclusion जुड़ने से यह साफ है कि कहानी को एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया जाएगा. हालांकि, विजय की आखिरी चाल क्या होगी और इस बार उसका सामना किस तरह की चुनौती से होगा, इसका जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा.
View this post on Instagram
Drishyam 3 से पहले भी Thriller के बादशाह थे Ajay Devgn, इन 10 फिल्मों में दिखा उनका खतरनाक अंदाज
Drishyam Recap
साल 2015 में रिलीज हुई Drishyam में Ajay Devgn ने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया था. विजय गोवा में केबल टीवी का कारोबार करता है. उसे फिल्में देखने का बहुत शौक है और वह फिल्मों से सीखी बातों का इस्तेमाल अपनी जिंदगी में भी करता है. उसकी छोटी-सी दुनिया में पत्नी नंदिनी और 2 बेटियां हैं.
लेकिन एक दिन उसकी बड़ी बेटी Anju की जिंदगी में एक ऐसी घटना होती है, जो पूरे परिवार को मुसीबत में डाल देती है. Anju को Sam नाम का एक लड़का ब्लैकमेल करने लगता है. Sam, पुलिस ऑफिसर Meera Deshmukh का बेटा होता है. एक रात Sam, Anju के घर पहुंचता है और वहां हुई हाथापाई में उसकी मौत हो जाती है.
अब विजय के सामने अपने परिवार को इस मुसीबत से बचाने की चुनौती होती है. वह एक ऐसी योजना बनाता है, जिससे पुलिस को लगे कि घटना के समय उसका परिवार कहीं और था. वह अपने परिवार को हर सवाल का जवाब देना सिखाता है और एक ऐसी कहानी तैयार करता है, जिसमें तारीखों और घटनाओं का खास महत्व होता है.
दूसरी तरफ, Meera Deshmukh इस मामले की जांच में जुट जाती हैं. लेकिन विजय ने पहले से ही अपनी योजना के हर पहलू पर काम किया होता है. पुलिस को कई सुराग मिलते जरूर हैं, लेकिन विजय की बनाई कहानी के सामने वे कमजोर पड़ जाते हैं.
फिल्म के एंड में भी पुलिस को वह सबूत नहीं मिलता, जिसकी उसे तलाश होती है. विजय अपने परिवार को बचाने में कामयाब हो जाता है. यही वजह थी कि दर्शकों को इस किरदार की चालाकी और पुलिस के साथ उसका दिमागी खेल काफी पसंद आया.

Drishyam 2 Recap
पहली फिल्म के 7 साल बाद साल 2022 में Drishyam 2 रिलीज हुई. इस बार कहानी में विजय और उसके परिवार की जिंदगी आगे बढ़ चुकी थी. लेकिन Sam की मौत का मामला अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था. Sam के माता-पिता अपने बेटे को खोने का दर्द नहीं भूल पाए थे. वहीं, पुलिस भी इस मामले को दोबारा खोलने की कोशिश कर रही थी.
इस बार जांच की जिम्मेदारी नए पुलिस ओफ्फिएर Tarun Ahlawat के पास था. पुलिस को एक ऐसा गवाह भी मिल जाता है, जो विजय को उस जगह के आसपास देखने का दावा करता है, जहां Sam के शव को दफनाया गया था. पुलिस को लगता है कि इस बार विजय को बचने का कोई रास्ता नहीं मिलेगा. लेकिन विजय ने एक बार फिर अपनी योजना तैयार कर रखी होती है.
जब पुलिस खुदाई करती है, तो उसे एक कंकाल मिलता है. हालांकि, DNA जांच से पता चलता है कि वह Sam का कंकाल नहीं है. इसके बाद विजय की योजना का एक और हिस्सा सामने आता है. उसने अपने परिवार को बचाने के लिए सिर्फ एक झूठी कहानी ही नहीं बनाई थी, बल्कि सबूतों को लेकर भी लंबी तैयारी की थी. आखिरकार वह कानूनी तौर पर बच निकलता है.
हालांकि, फिल्म का एंड पूरी तरह खुशहाल नहीं होता. विजय Sam के माता-पिता को उसके अवशेष सौंपता है, ताकि वे अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सकें. इससे यह भी पता चलता है कि अपने परिवार को बचाने के बावजूद विजय के मन पर इस घटना का बोझ बना हुआ है.

Drishyam Movie Remake: Interesting Facts about Drishyam Movie and Its All 6 Remake
Drishyam: The Conclusion में क्या होगा?
अब कहानी 4 साल आगे बढ़ने वाली है. Drishyam: The Conclusion में विजय सालगांवकर के सामने एक बार फिर पुराना मामला खड़ा होने वाला है. इस बार Jaideep Ahlawat पुलिस अधिकारी SP Crime Branch Rajveer Singh Tomar के किरदार में नजर आएंगे. उनका मकसद विजय के पुराने राज से पर्दा उठाना है.
वहीं, Tabu एक बार फिर Meera Deshmukh के रूप में वापसी कर रही हैं. यानी एक तरफ विजय अपने परिवार को बचाने की कोशिश करेगा, तो दूसरी तरफ पुलिस सालों पुराने मामले की सच्चाई जानने के लिए हर संभव कोशिश करने वाली है.
क्या विजय अपनी पुरानी चालों से एक बार फिर पुलिस को चकमा दे पाएगा? क्या इस बार पुलिस के पास कोई ऐसा सबूत होगा, जिसे झुठलाना उसके लिए मुश्किल हो जाएगा? और क्या उसका परिवार एक बार फिर इस मामले में फंस जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेंगे.
Drishyam: The Conclusion 4 ख़ास बातें
1. विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर
Drishyam: The Conclusion को हिंदी फ्रेंचाइज़ी का आखिरी पार्ट बताया गया है. डायरेक्टर Abhishek Pathak के अनुसार, इस फिल्म के बाद विजय की कहानी को आगे बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार कहानी के पुराने सवालों के जवाब मिलेंगे और विजय की कहानी को एक मुकाम मिलेगा.
2. मलयालम Drishyam 3 से अलग कहानी
इस फ्रेंचाइज़ी की मलयालम फिल्मों के प्रशंसकों के लिए भी यह फिल्म खास हो सकती है. Ajay Devgn के अनुसार, हिंदी फिल्म की कहानी मलयालम Drishyam 3 से अलग है. इसलिए मलयालम फिल्म देखने के बाद यह मान लेना सही नहीं होगा कि हिंदी वर्जन में भी वही घटनाएं दिखाई जाएंगी.
3. Jaideep Ahlawat और Prakash Raj की एंट्री
इस बार फिल्म में Jaideep Ahlawat और Prakash Raj की दमदार एंट्री फिल्म में हुई है. Jaideep Ahlawat पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे. उनके और Ajay Devgn के किरदारों के बीच होने वाला टकराव फिल्म के अहम आकर्षणों में से एक हो सकता है. वहीं, Prakash Raj की भूमिका को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है.
4. क्या इस बार सभी सवालों के जवाब मिलेंगे?
पहली दोनों फिल्मों में विजय अपनी चालाकी से पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था. लेकिन तीसरी फिल्म को इस सीरीज की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है. ऐसे में दर्शक यह जानना चाहेंगे कि Sam की मौत का मामला आखिर किस दिशा में जाएगा और विजय को अपने किए का क्या परिणाम भुगतना पड़ेगा.
क्या इस बार विजय सालगांवकर पकड़ा जाएगा?
Drishyam की दोनों फिल्मों में विजय ने पुलिस को अपनी समझदारी से कई बार उलझाया है. पहली फिल्म में उसने अपने परिवार को बचाने के लिए एक मजबूत कहानी तैयार की थी. दूसरी फिल्म में भी उसने पुलिस की नई जांच का रास्ता निकाल लिया था.
लेकिन इस बार कहानी का अंत होना है. इसलिए दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर पुलिस को चकमा देगा या इस बार उसे अपने किए का सामना करना पड़ेगा. अगर विजय पकड़ा जाता है, तो उसके परिवार पर क्या असर होगा? क्या नंदिनी और उसकी बेटियां फिर से किसी मुश्किल में फंसेंगी? और क्या पुलिस इस बार विजय की बनाई कहानी की हर कड़ी को जोड़ पाएगी?
विजय के लिए सबसे बड़ा हथियार हमेशा उसका दिमाग और फिल्मों से सीखी हुई बातें रही हैं. लेकिन इस बार उसके सामने Jaideep Ahlawat जैसा पुलिस ऑफिसर होगा. ऐसे में दोनों के बीच होने वाला दिमागी मुकाबला फिल्म का खास आकर्षण बन सकता है.
Drishyam: The Conclusion से क्या उम्मीद करें?
Drishyam: The Conclusion में Ajay Devgn एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं. उनके साथ Tabu, Shriya Saran, Jaideep Ahlawat और Prakash Raj जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
पिछली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद दर्शकों को इस आखिरी चैप्टर से काफी उम्मीदें हैं. सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात को लेकर है कि विजय की कहानी का अंत किस तरह होगा. क्या वह एक बार फिर पुलिस को मात देगा या इस बार उसके सारे राज सामने आ जाएंगे?
आपकी राय?
आपको क्या लगता है, इस बार विजय सालगांवकर पुलिस को फिर से चकमा देगा या आखिरकार पकड़ा जाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.