Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज़ से पहले Bhool Bhulaiyaa 4 पर काम शुरू, लीड रोल में नजर आएगा ये एक्टर

Bigg Breaking: Kartik Aaryan signs Bhool Bhulaiyaa 4 ahead of Bhool Bhulaiyaa 3 Release

Bhool Bhulaiyaa 4: इस दिवाली अनीस बजनी के डायरेक्शन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज होने वाली है. वैसे तो इस फिल्म के साथ सिंघम अगेन भी रिलीज होगी लेकिन भूल भुलैया 3 से भी ऑडियंस को काफी उम्मीद है. भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी टाइम पहले रिलीज हो चुका है जिसे ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

2007 में अक्षय ने की थी भूल भुलैया की शुरुआत

आप लोग अच्छे से जानते होंगे कि भूल भुलैया सीरीज की शुरुआत साल 2007 में हुई थी जब इसका पहला पार्ट भूल भुलैया रिलीज हुआ था. हालांकि भूल भुलैया का डायरेक्शन प्रियदर्शन साहब ने किया था जोकि मलयालम फिल्म मनिचित्रथाज़ु की रीमेक थी. पार्ट में अक्षय कुमार मेन रोल में थे. फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी लेकिन सीरीज के दूसरे पार्ट यानी कि भूल भुलैया 2 में काफी सारी स्टार कास्ट को बदल दिया गया और लीड रोल में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को ले लिया गया.

भूल भुलैया 2 भी ऑडियंस को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही थी. यही वजह है कि इस सीरीज के तीसरी पार्ट यानी कि भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन को ही लिया गया. भूल भुलैया 3 थिएटरों में दिवाली पर रिलीज होगी लेकिन इससे पहले इस सीरीज के अगले सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट और सामने आ गई है.

Bhool Bhulaiyaa 4 में नजर आएगा ये एक्टर

दरअसल भूल भुलैया 3 के प्रोड्यूसर टी-सीरीज ने भूलभुलैया 4 पर काम करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि भूल भुलैया 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसके लिए मेकर्स ने लीड रोल में कार्तिक आर्यन को ही साइन कर लिया है जबकि अभी भूल भुलैया 3 रिलीज भी नहीं हुई है.

ज़ूम के साथ बातचीत करते हुए एक क्रू मेंबर ने बताया है कि टी-सीरीज के प्रोड्यूसर भूल भुलैया 3 को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं कि भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 से भी ज्यादा कमाई करेगी. यही वजह है कि उन्होंने भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही भूलभुलैया 4 के लिए कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया है.

Bhool Bhulaiyaa 3 New Poster Out and OTT Platform also Revealed

रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया 3 की रिलीज के बाद भूल भुलैया 4 पर काम शुरू हो जाएगा. हालांकि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के बारे में अभी कोई खबर नहीं मिल पाई है. इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि भूल भुलैया 4 को भी अनीश बज्मी ही डायरेक्ट करेंगे.

खैर भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले ही भूल भुलैया 4 के बारे में सोचना यह टी-सीरीज का कॉन्फिडेंस है या फिर ओवर कॉन्फिडेंस यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों में सिंघम अगेन और भूलभुलैया 3 दोनों का ही ऑडियंस के बीच काफी अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है? यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

Special Request

दोस्तों, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में से आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

2,272 thoughts on “Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज़ से पहले Bhool Bhulaiyaa 4 पर काम शुरू, लीड रोल में नजर आएगा ये एक्टर”

  1. The world of ultimate fighting https://www.t.me/s/UFClive_en/ expert predictions, MMA analysis, and exclusive content from inside the Octagon. Ultimate Fighting Championship news, fight breakdowns, fighter stats, and the main events of mixed martial arts.

    Reply
  2. Бытовая химия для дома https://bytovoy-ugolok.ru средства для уборки кухни, ванной, пола, стирки и дезинфекции. Заказывайте качественные товары для поддержания чистоты и комфорта с доставкой и выгодными предложениями.

    Reply
  3. Услуги грузчиков https://www.gruzchiki-kiev.net в Киеве для переездов, разгрузки транспорта, подъема мебели и строительных материалов. Профессиональные рабочие выполняют погрузочно-разгрузочные работы любой сложности, гарантируя аккуратное обращение с имуществом и оперативное выполнение заказа.

    Reply
  4. Сервис оценки недвижимости https://shalmach.pro помогает быстро узнать примерную стоимость объекта, возможные риски и рекомендации перед сделкой. Анализируйте состояние жилья, бюджет покупки и сценарии дальнейших действий до подписания договора.

    Reply

Leave a Comment