Mirzapur The Movie Teaser: फिर मचेगा भौकाल, जब साथ आयेंगे Kaleen Bhaiya और Guddu Pandit

Mirzapur The Movie Teaser Review: पॉपुलर क्राइम ड्रामा फ्रेंचाइज़ी Mirzapur अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स की तरफ से Mirzapur: The Movie का पहला टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. टीज़र में एक बार फिर सत्ता, बदले और खूनी संघर्ष की दुनिया की झलक देखने को मिलती है.

Mirzapur The Movie Teaser Review

करीब ढाई मिनट लंबे इस टीज़र में दर्शकों को पुराने और नए किरदारों का मिश्रण देखने को मिलता है. Ali Fazal के लोकप्रिय किरदार गुड्डू पंडित, Divyenndu के मुन्ना भैया और Pankaj Tripathi के कालीन भैया एक बार फिर कहानी के केंद्र में नजर आते हैं. इनके बीच सत्ता की लड़ाई और वर्चस्व की जंग फिल्म की मुख्य आकर्षण बनने वाली है.

Mirzapur The Film

विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार की एंट्री

टीज़र का एक और खास पहलू है Jitendra Kumar की एंट्री. टीज़र के अनुसार, वह बबलू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे, जिसे वेब सीरीज़ में पहले Vikrant Massey ने निभाया था. इसके अलावा अभिनेता Ravi Kishan भी फिल्म का हिस्सा बने हैं, जिससे कहानी और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

OG Universe का बड़ा खुलासा! Pawan Kalyan की OG 2 को लेकर सामने आईं 2 रोमांचक जानकारियां

फिल्म में Shweta Tripathi भी अपने चर्चित किरदार गजगामिनी गुप्ता (गोलू) के रूप में वापसी करेंगी. डायरेक्शन की कमान एक बार फिर Gurmmeet Singh ने संभाली है, जिन्होंने वेब सीरीज़ के सफल सीज़न भी डायरेक्ट किए थे.

Watch Mirzapur The Movie Full Teaser

उत्तर प्रदेश की अपराध और राजनीति से जुड़ी पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. फैंस को उम्मीद है कि Mirzapur सीरीज की तरह बड़े पर्दे भी इसे पसंद किया जायेगा और दर्शकों के लिए ये रोमांचक साबित होगी.

Special Request:

दोस्तों, आप Mirzapur Universe में किस किरदार को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं – Kaleen Bhaiya, Guddu Pandit या Munna Bhaiya? और फिल्म से आपकी क्या उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment