King Movie Update: बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं. मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में सुपरस्टार ने अपने पॉपुलर गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों का दिल जीत लिया. इस कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Shah Rukh Khan attends Mumbai event ahead of King Release
इवेंट में शाह रुख खान ने नेवी ब्लू सूट, शर्ट और सनग्लासेस पहनकर स्टाइलिश एंट्री की. जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने जोरदार तालियों और शोर के साथ उनका स्वागत किया. एक्टर ने अपने सुपरहिट गानों ‘बादशाह ओ बादशाह’, ‘चांद तारे’ और ‘ओम शांति ओम’ पर शानदार परफॉरमेंस दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी खास बन गया.
“You can take a man out of Maharashtra but you can’t take Maharashtra out of a man” – Shah Rukh Khan at an event in Mumbai 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #TeamShahRukhKhan #King pic.twitter.com/ZW1Zv4jNI0
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) June 24, 2026
Shah Rukh Khan के डांस वीडियोज हुए वायरल
एक वीडियो में शाह रुख खान दर्शकों से बातचीत करते हुए कहते नजर आए कि, “आप किसी इंसान को महाराष्ट्र से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र को उस इंसान से बाहर नहीं निकाल सकते.” उनके इस बयान को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
Salman Khan New Movie: सूर्या के साथ नहीं बनी बात तो Rakeysh Omprakash Mehra ने सलमान का पकड़ा हाथ
परफॉर्मेंस के दौरान अभिनेता ने बाकी मेहमानों और कलाकारों के साथ मिलकर डांस किया और सभी को मंच पर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम के बाद उन्होंने मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
[Latest]: Our super energetic King Shah Rukh Khan at an event in Mumbai 😍 @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #King #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/ZRs8Obxovg
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) June 24, 2026
इस बीच शाह रुख खान अपनी आने वाली फिल्म King की शूटिंग में भी बीजी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. हालांकि कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस, पैचवर्क और विजुअल इफेक्ट्स का काम अभी बाकी है. हाल के महीनों में फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई थीं, जिसके बाद मेकर्स ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है.
किंग का डायरेक्शन Siddharth Anand कर रहे हैं जोकि 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि ‘King’ शाहरुख खान के करियर की अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.