OG Universe: साउथ सुपरस्टार Pawan Kalyan की अपकमिंग फिल्म OG 2 को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में OG Universe की ऑफिसियल घोषणा के बाद एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर और डायरेक्टर Sujeeth के बीच हुई पहली क्रिएटिव चर्चा की झलक दिखाई गई है.
OG Universe Big Update
वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन इसमें फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं. डायरेक्टर सुजीत ने फिल्म के शुरुआती सीन के बारे में बताते हुए खुलासा किया कि कहानी की शुरुआत बर्फ से ढके एक सीन से होगी, जहां धीरे-धीरे सफेद बर्फ खून के लाल रंग में बदल जाती है. इसके बाद मुख्य किरदार ‘ओजस गंभीरा’ (Ojas Gambheera) का नाम बेहद स्टाइलिश अंदाज में सामने आता है. यह ओपनिंग सीन फिल्म के गहरे और एक्शन से भरपूर माहौल की झलक देता है.

वीडियो में दूसरी बड़ी जानकारी यह सामने आई कि फिल्म के मुख्य किरदार के साथ एक पालतू साथी भी होगा. यह नया एलिमेंट कहानी में इमोशनल जुड़ाव और किरदार की अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
King की शूटिंग के बीच Shah Rukh Khan के डांस वीडियोज हुए वायरल, देखिये
इसके अलावा वीडियो में OG: The First Blood कॉमिक बुक की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं. इन झलकियों में किरदार के अतीत, उसके रहस्यमयी सफर और स्वतंत्रता सेनानी Subhas Chandra Bose से संभावित संबंधों की ओर संकेत किया गया है. इससे साफ है कि OG Universe को बड़े स्तर पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है.
Superstar #PawanKalyan ~• “Much awaited #OG2 ,,,,, Official ANNOUNCEMENT”💥🔥#TheyCallHimOG did lifetime of around ~ 300 Crore WORLDWIDE and ended it’s run with “SUPER-HIT” Verdict
With ANNOUNCEMENT of #OG2, we can expect another 400-500 Cr WORLDWIDE Grosser from @PawanKalyan pic.twitter.com/WTAKCBM6XQ
— Manoz Kumar (@ManozTalks) June 25, 2026
फिल्म में एक बार फिर पवन कल्याण, सुजीत और म्यूजिक डायरेक्टर S. Thaman की सफल तिकड़ी साथ नजर आएगी. ऐसे में दर्शकों को एक स्टाइलिश, भव्य और हाई-ओक्टैन एक्शन अनुभव मिलने की उम्मीद है.
Special Request:
दोस्तों, OG Universe में दिखाई गई नई जानकारियों में से आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बात रोमांचक लगी-‘Ojas Gambheera’ की धमाकेदार एंट्री या उसका रहस्यमयी पालतू साथी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.