Salman Khan New Movie: सूर्या के साथ नहीं बनी बात तो Rakeysh Omprakash Mehra ने सलमान का पकड़ा हाथ

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों एक बड़ी खबर तेजी से चर्चा बटोर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार Salman Khan डायरेक्टर Rakeysh Omprakash Mehra की ड्रीम फिल्म Karna में नजर आ सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन सकता है.

Suriya’s shelved Bollywood project to be revived with Salman Khan?

दिलचस्प बात यह है कि Karna कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है. दरअसल 123तेलुगु के मुताबिक कई साल पहले इस फिल्म की योजना बनाई गई थी और इसमें साउथ सुपरस्टार Suriya को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था. यह फिल्म सूर्या की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बनने वाली थी. हालांकि, प्री-प्रोडक्शन के दौरान बढ़ते बजट और अन्य कारणों की वजह से इस ड्रीम प्रोजेक्ट को रोक दिया गया था.

अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म में महाभारत के महान योद्धा कर्ण का किरदार सलमान खान निभा सकते हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है और सलमान खान ने भी अंतिम फैसला नहीं लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Daily Trends Feed (@dailytrendsfeed)

Rajinikanth की Thalaivar173 का टाइटल होगा ‘Dharman’, डैडली डॉक्टर बने सुपरस्टार रजनी

Excel Entertainment करेगी प्रोड्यूस

हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि सलमान खान, मेहरा और Excel Entertainment के साथ एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इसके बाद से ही फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं यह फिल्म Karna तो नहीं है.

अगर यह प्रोजेक्ट सच में बाँट है, तो दर्शकों को महाभारत के सबसे जटिल और प्रेरणादायक पात्रों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. साथ ही सलमान खान का यह नया अवतार उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक साबित हो सकता है. ये भी हो सकता है कि सलमान खान इस फिल्म से शानदार कमबैक करें.

Special Request:

दोस्तों, आपके अनुसार महाभारत के वीर योद्धा कर्ण की भूमिका के लिए सलमान खान सही चुनाव होंगे या किसी अन्य अभिनेता को यह किरदार निभाना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment