Tere Ishk Mein Movie Review in Hindi: धनुष और कृति सेनन स्टारिंग और आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म तेरे इश्क में आज फाइनली थियेटरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज होते ही इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है. इतना ही नहीं क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को सभी जगह से पॉजिटिव रिस्पोंस मिला रहा है. अब देखना होगा कि आखिर बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या गुल खिलाती है. लेकिन उससे पहले आइये जान लेते हैं कि आखिर कैसी है फिल्म ‘तेरे इश्क मे’.?
View this post on Instagram
Tere Ishk Mein Movie Storyline in Hindi – तेरे इश्क में फिल्म की कहानी
‘तेरे इश्क में’फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में बात करें तो इसमें प्यार में पागल हुए एक गुस्सैल आदमी की कहानी दिखाई गई है. डूसू के अध्यक्ष शंकर गुरुक्कल यानि कि धनुष (Dhanush) अपने विद्रोही और हिंसक स्वभाव के लिए जाना जाता है. मुक्ति बेहनीवाल यानि कि कृति सनोन (Kriti Sanon) उसी कॉलेज की स्टूडेंट है. एक दिन मुक्ति अपनी थीसिस सभी के सामने पेश कर रही होती जिसमे वो बताती है कि कोई भी हिंसक आदमी पूरी तरह से बदल सकता है.
इसी बीच शंकर किसी का पीछा करते हुए वहां आ जाता और हंगामा खड़ा कर देता है. इसी के चलते कॉलेज के प्रोफेसर चितरंजन त्रिपाठी और जया भट्टाचार्य ये बात मानते हैं कि कुछ लोगों को कभी नहीं सुधारा जा सकता. मुक्ति इस बात को सीरियस ले लेती और वो शंकर को सुधारने का बीड़ा उठा लेती है. अगर मुक्ति अपने मकसद में कामयाब हो जाती है तो कॉलेज के प्रोफेसर उसकी थीसस पास कर देंगे.
अब शंकर पहले तो मुक्ति के इस काम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता लेकिन धीरे-धीरे वो मुक्ति की भावनाओं को समझता और उसका साथ देता है. लेकिन इसी बीच कहानी में नया मोड़ आता है और फिर ये लोग 7 साल बाद मिलते हैं. बीच में ऐसा क्या हुआ? फिल्म में आगे क्या होता है? ये सब जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
OTT Releases This Week: इस हफ्ते Netflix पर आयेंगी ये 3 बड़ी फिल्में
Watch Tere Ishk Mein Movie Trailer
Tere Ishk Mein Movie Review in Hindi
Tere Ishk Mein Movie Plus Points – तेरे इश्क में फिल्म के प्लस पॉइंट्स
फिल्म के प्लस पॉइंट्स के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी समाज में चल रहे माहौल पर फिट बैठती है. जब इंसान का दिल टूटता है तो वो क्या कर सकता है, फिल्म में बखूबी दिखाया है. आनंद एल राय ने हमेशा ही तरह काफी अच्छा निर्देशन दिखाया है. फिल्म की कहानी ही सस्पेंस वाले माहौल से शुरू होती और फिर फ़्लैशबेक में चली जाती है. ताकि ये पता चल सके कि इन दोनों के बीच आखिर समस्या है क्या?
फर्स्ट हाफ और सेकंड हाफ दोनों काफी अच्छे हैं. देखकर आप इसे पैसा वसूल ही कहेंगे. सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी जगह बेहतरीन काम किया है. धनुष का स्क्रीन प्रिजेंस कमाल का है और कृति सेनन अपने किरदार में एकदम परफेक्ट लगी हैं. इतना ही नहीं प्रकाश राज का कैमियो भी दमदार है. इनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुरारी के किरदार में काफी एंटरटेनिंग लगे हैं लेकिन क्या राँझना वाला जादू चलेगा या नहीं? ये तो औदिनेस ही बता पायेगी.
View this post on Instagram
Ram Aur Shyam बनायेंगे Anees Bazmee, रणबीर और कार्तिक के अलावा रेस में इन एक्टर्स के नाम भी शामिल
Tere Ishk Mein Movie Negative Points – तेरे इश्क में फिल्म के माइनस पॉइंट्स
अब तेरे इश्क में फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स के बारे में बात करते हैं. फिल्म का सबसे बड़ा नेगेटिव पॉइंट है इसका क्लाइमैक्स. जिस तरह फिल्म पहले भाग में अच्छी चल रही थी सेकंड हाफ ख़त्म होते-होते पता नहीं क्यों वो रूचि ख़त्म हो जाती है. साथ ही इसका क्लाइमैक्स एकदम हल्का फुल्का है बल्कि इस तरह की फिल्मों में एक बेहतरीन क्लाइमैक्स फिल्म की जान होता है. फिल्म का टाइटल सोंग अच्छा है और इन दिनों लोगों को पसंद आ रहा है लेकिन बाकी गाने ज्यादा प्रभावशाली नहीं है.
आनंद एल राय ने इससे पहले धनुष के साथ अतरंगी रे और और राँझना बनाई थी. जहां राँझना में फुल टू रोमांस और कॉमेडी देखने को मिली. इस फिल्म में आपको ऐसा देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि फिल्म की कहानी उस तरह की नहीं है.
फाइनल वर्डिक्ट
ओवरऑल देखा जाए तो तेरे इश्क में एक अच्छी रोमांटिक लव स्टोरी है जिसे आप एक बार तो देख ही सकते हैं. लेकिन इसकी तुलना राँझना के साथ करने की गलती बिलकुल मत करना, वरना आप निराश हो जायेंगे. फर्स्ट हाफ की तरह सेकंड हाफ भी उतना ही अच्छा होता और क्लाइमैक्स भी दमदार होता तो इसे एक परफेक्ट फिल्म कहा जा सकता था. लेकिन फिल्म हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी एक ही साथ रिलीज की गई है. इसलिए साउथ इंडिया से भी मेकर को काफी उम्मीदें हैं.
खैर, फिल्मी फ्राइडे की तरफ से धनुष और कृति सेनन स्टारिंग ‘तेरे इश्क में’ को मिलते हैं 3.5/5 स्टार.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
best jordan tour packages William G. ★★☆☆☆ Souvenir shops stops felt pushy. Reduced tour time at actual sites. Minimize commercial breaks! https://bibio.com.tr/travelshopbooking
belize luxury tours The guide was fantastic and very helpful throughout. https://share.google/Vlue3hZ1Q1QJ1ePOX
Yo, ga8888london‘s alright. Nothing spectacular to report, but a few of the games hooked me. Defo worth a look if you’re looking for time killers.