KD The Devil Movie Review in Hindi: ध्रुव सरजा का दिखा पावर-पैक्ड अवतार लेकिन क्या फिल्म भी है उतनी ही जबरदस्त? जानिए

Last updated on July 26th, 2026 at 07:40 pm

KD The Devil Movie Review in Hindi: कन्नड़ सिनेमा में ‘KGF’ के बाद बड़े पैमाने पर पीरियड एक्शन फिल्में बनाने की जो होड़ लगी है, उसी कड़ी में डायरेक्टर प्रेम की ‘KD: द डेविल’ (KD: The Devil) आज रिलीज हो गई है. ध्रुव सरजा, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी जैसे कई बड़े सितारों से सजी यह फिल्म अपनी भव्यता और ‘लार्जर दैन लाइफ’ विजन के लिए चर्चा में जरूर थी और कई बार डिले भी हुई. लेकिन क्या फिल्म वाकई उतनी ही अच्छी है या नहीं? आइये डिटेल में बात करते हैं.

Watch KD: The Devil Movie Full Trailer

Movie Name : KD The Devil

Filmi FryDay Rating : 2.5/5

Genre : Action | Gangster | Drama

Runtime : 2.35 Hrs

Family Watch : Not Recomended

Worth Watching : One Time Watch or depend

OTT Status : Available on Zee5

KD The Devil Movie Storyline in Hindi: केडी द डेविल फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी काली दास यानि कि ध्रुव सरजा की है, जो एक अनपढ़ है लेकिन दिल का साफ है. उसका भाई धर्म यानि कि रमेश अरविंद एक अनुशासित टीचर है, जिसके काली से बिलकुल भी विचार नहीं मिलते हैं. काली बचपन से ही अंडरवर्ल्ड डॉन धाक देवा यानि कि संजय दत्त को अपना आदर्श मानता है.

काली को ‘मच्चू लक्ष्मी’ यानि कि रेशमा नय्या से प्यार हो जाता है, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि काली को उसी दुनिया में उतरना पड़ता है जहाँ उसका सामना अपने ही आदर्श ‘देवा’ से होता है. कहानी में सत्यवती यानि कि शिल्पा शेट्टी और अन्नायप्पा यानि कि रविचंद्रन जैसे किरदार भी एंट्री लेते हैं जोकि उसके इस संघर्ष को और भी पेचीदा बना देते हैं. आगे फिल्म में क्या होता है? जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखने पड़ेगी.

Adarsh Baal Vidyalaya Review in Hindi: शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करती है Kay Kay Menon की ये दमदार वेब सीरीज

KD The Devil Movie Review in Hindi

फिल्म में क्या है खास?

शानदार विजुअल्स: डायरेक्टर प्रेम के पास विजुअल्स की जबरदस्त समझ है. फिल्म के सेट्स, फ्रेमिंग और कलर का इस्तेमाल शानदार है. सिनेमैटोग्राफी पूरी फिल्म के दौरान जबरदस्त बनी रहती है.

संजय दत्त का धमाका: संजय दत्त ने एक बार फिर विलेन के तौर पर अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित किया है. एक्शन सीन्स में उनका ‘स्वैग’ देखते ही बनता है.

सपोर्टिंग कास्ट: रमेश अरविंद, रविचंद्रन और शिल्पा शेट्टी ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है और कहानी में जरूरी चीजों को दर्शकों के सामने लाने की पूरी कोशिश की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)

The India Story Movie Review in Hindi: दमदार मुद्दा, बेहतरीन परफॉरमेंस लेकिन कहानी पड़ी कमजोर

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी

ओवर स्क्रीनप्ले: फिल्म का सबसे कमजोर कड़ी इसकी एडिटिंग और स्टोरीलाइन है. सीन अचानक एक टाइमलाइन से दूसरी टाइमलाइन पर जंप करते हैं, जिसे समझना प्रत्येक के लिए आसान नहीं है.

लाउड परफॉरमेंस: ध्रुव सरजा ने काफी मेहनत की है, लेकिन उनकी एक्टिंग कई जगह जरूरत से ज्यादा आक्रामक लगी है साथ ही कई जगह आपको बहुत ज्यादा ‘लाउड’ महसूस होता है. रेशमा नय्या ने भी कोशिश की है, लेकिन कभी-कभी उनके किरदार का भरपूर फायदा नहीं उठाया गया.

निरंतरता की कमी: फिल्म में कॉस्ट्यूम्स और सीन्स के बीच निरंतरता की भारी कमी है. ‘शिवा शिवा’ जैसे गाने कहानी के बीच में बिना किसी मतलब के डाले गए हैं. इन सब के अलावा विवादों के कारण नोरा फतेही का हिस्सा पूरी तरह हटा दिया गया है. इसी वजह से एडिटिंग काफी उबड़-खाबड़ सी लगती है.

छोटा कैमियो: किच्छा सुदीप का कैमियो इतना छोटा है कि जब तक ऑडियंस उसे पूरी तरह एन्जॉय कर पाती वो ख़त्म हो जाता है.

निष्कर्ष

Should You Watch KD The Devil?

KD The Devil उन दर्शकों के लिए अच्छी पसंद हो सकती है जिन्हें मास एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा पसंद है. अगर आप रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग या तेज़ रफ्तार स्क्रीनप्ले की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको मिला-जुला अनुभव दे सकती है.

FAQs

प्रश्न: KD The Devil फिल्म हिट है या फ्लॉप?
उत्तर: फ्लॉप

प्रश्न: KD The Devil की OTT रिलीज़ कब होगी?

उत्तर: हो चुकी है. Zee5 पर मिल जाएगी.

प्रश्न: फिल्म कितनी लंबी है?
उत्तर: 2 घंटे 35 मिनट की है.

प्रश्न: फिल्म किस भाषा में उपलब्ध है?
उत्तर: Kannada में बनी है लेकिन Tamil, Telugu, Hindi और Malayalam भाषा में डब वर्जन में मिल जाएगी.

प्रश्न: क्या इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है?
उत्तर: ये आप पर निर्भर करता है.

प्रश्न: फिल्म का बजट कितना है?
उत्तर: 45 Cr.

प्रश्न: क्या यह फिल्म सच्ची घटना (Real Story) पर आधारित है?
उत्तर: नहीं.

प्रश्न: क्या KD The Devil Part 2 आएगी?
उत्तर: अभी तक कोई अपडेट नहीं है.

Special Request:

दोस्तों, अगर आपने ध्रुव सरजा की फिल्म ‘केडी द डेविल’ (KD The Devil) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment