Dhamaal 4 Latest Update: अब ज्यादा इंतजार नहीं, एक हफ्ते पहले मचेगा कॉमेडी का तगड़ा शोर

Dhamaal 4 Latest Update: 2026 सिनेमा लवर्स के लिए ‘पैसा वसूल’ मनोरंजन का साल साबित हो रहा है. अगर आप ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. डायरेक्टर इंद्र कुमार की मच अवेटेड मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) अब अपनी तय की गई तारीख से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी!

जी हां, आपने सही सुना! पहले यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 10 जुलाई 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है.

Dhamaal 4 Latest Update

क्यों बदली गई रिलीज डेट?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) 3 जुलाई को रिलीज हो रही है. इसके बाद 10 जुलाई की तारीख खाली थी, जिसे देखते हुए ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने इस स्लॉट को हथियाने का सही मौका देखा. उनका मानना है कि जुलाई के बीच में फिल्म को रिलीज करना दर्शकों के लिए एक बेहतरीन ट्रीट होगी. हालांकि अभी ऑफिसियल न्यूज़ का इंतजार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

Alpha Teaser Update: तैयार हो जाइए! इस दिन आ रहा है आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ का एक्शन पैक टीजर

क्यों है ‘धमाल 4’ खास?

‘धमाल’ फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट दर्शकों को वही पुरानी ‘पागलपंती’ और ‘हाई-एनर्जी’ वाइब देने के लिए तैयार है, जिसके लिए इंद्र कुमार जाने जाते हैं.

पावरहाउस कास्ट: इस फिल्म में फ्रेंचाइजी की कोर टीम वापस आ रही है. इनमे अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कई सितारे शामिल हैं.

नई एंट्रीज: इस बार कॉमेडी का तड़का और बढ़ाने के लिए ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी इस पागलपन भरे सफर में शामिल हो रहे हैं.

फ्रेंचाइजी का इतिहास

2007 में आई ‘धमाल’ के बाद से यह फ्रेंचाइजी लगातार दर्शकों की पसंदीदा रही है. 2011 में आई ‘डबल धमाल’ और 2019 में ‘टोटल धमाल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अब चौथी इनस्टॉलमेंट से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

Special Request:

दोस्तों, धमाल’ फ्रेंचाइजी की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं. क्या आपको लगता है कि ‘धमाल 4’ का यह नया स्टार कास्ट और पागलपंती भरा प्लॉट ‘टोटल धमाल’ के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment