John Wick 5 Big Update: हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक जॉन विक (John Wick) की चौथी किस्त 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के बाद ऐसा लग रहा था कि जॉन विक फ्रेंचाइजी का अंत हो चुका है और इसके बाद हमें इस सीरीज की कोई भी फिल्म देखने को नहीं मिलेगी लेकिन हाल ही में इस सीरीज के फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है.
View this post on Instagram
John Wick 5 Big Update
दरअसल लायंसगेट ने मंगलवार को लास वेगास में आयोजित कॉमिक कॉन में ‘जॉन विक 5’ (John Wick 5) की घोषणा की. इस घोषणा के बाद दुनिया भर में जॉन विक के जितने भी फैंस हैं उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
आपको बता दें कि जॉन विक 5 का डायरेक्शन चैड स्टेल्स्की करेंगे और फिल्म को चैड और कीनू मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. इनके अलावा बेसिल इवानिक और एरिका ली जैसे कई किरदार फिल्म में वापसी करने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें : Ganga Ram से Salman Khan और Sanjay Dutt की होगी शानदार वापसी, एक्शन होगा जबरदस्त
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जॉन विक 4’ (John Wick 4) को फ्रेंचाइजी की आखिरी इंस्टॉलमेंट माना जा रहा था. क्योंकि इस फिल्म में इयान मैकशेन की विंस्टन और लॉरेंस फ़िशबर्न की बोवेरी किंग एक कब्र के सामने खड़ी हुई नजर आती हैं जिस पर जॉन विस्क का नाम लिखा होता है. हालांकि ‘जॉन विक 5’ में कीनू किस तरह से वापसी करेंगे यह ध्यान देने वाली बात है.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जॉन विक 5 जल्दी ही फ्लोर पर आयेगी.
Special Request:
दोस्तों, John Wick फ्रेंचाइजी की कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.