Drishyam 3 Trailer Review in Hindi: क्या इस बार पकड़ा जायेगा जॉर्जकुट्टी? डर और इमोशन के साथ नई एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

Drishyam 3 Trailer Review in Hindi: जॉर्जकुट्टी की आँखों का वह रहस्यमयी डर और दिमाग की वो शतरंज वाली चालें एक बार फिर वापस आ गई हैं! सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. 21 मई को इनके 66वें जन्मदिन पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

‘दृश्यम 3’ का 2 मिनट 5 सेकंड का यह ट्रेलर हमें फिर से उसी दुनिया में ले जाता है जहाँ एक आम आदमी अपने परिवार को बचाने के लिए पूरी कानून व्यवस्था से भिड़ जाता है.

Drishyam 3 Release Date

Mohanlal’s Drishyam 3 Trailer Review in Hindi

ट्रेलर की 3 बड़ी बातें

जॉर्जकुट्टी का मानसिक संघर्ष: ट्रेलर में दिखाया गया है कि ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद जॉर्जकुट्टी का परिवार नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दुनिया अभी भी उन पर शक करती है. इस बार ट्रेलर जॉर्जकुट्टी के दिमाग के अंदर झांकता है. उसकी रातों की नींद उड़ी हुई है और वह अपने परिवार को बचाने के लिए चुकाई गई भारी कीमत के बोझ तले दबा हुआ नजर आ रहा है.

Citadel Season 2 Review in Hindi: Priyanka Chopra ने लूट ली महफ़िल लेकिन इस बार कमजोर नजर आये Richard Madden

सच्चाई की खोज में नई रिपोर्टर: इस बार जॉर्जकुट्टी के सामने सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि एक रिपोर्टर वीणा नंदकुमार भी है, जो उस केस की तह तक जाने के लिए बेताब है जो कानून की नजर में लगभग बंद है.

अतीत का साया: ट्रेलर में आशा शरथ और सिद्दीकी (वरुण के माता-पिता) की झलक भी मिलती है, जो आज भी अपने बेटे के लिए न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं. क्या इस बार जॉर्जकुट्टी की कोई छोटी सी गलती पुलिस के लिए सहायक बनेगी? क्या इस बार जॉर्जकुट्टी पकड़ा जायेगा? यही सब हमें दृश्यम 3 में देखने को मिलेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

दृश्यम 3 स्टार कास्ट

मोहनलाल के अलावा फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, मुरली गोपी और आशा शरथ जैसे कई नामी सितारे नजर आयेंगे. फिल्म का डायरेक्शन और राइटिंग का काम जीथू जोसेफ ने ही किया है.

Special Request:

दोस्तों, जॉर्जकुट्टी ने पहली फिल्म में लाश को थाने के नीचे दबाया था, और दूसरी में भी वह बच निकला। क्या आपको लगता है कि ‘दृश्यम 3’ इस कहानी का अंत (Finale) होगा या जॉर्जकुट्टी इस बार भी कोई नया चमत्कार करेगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment