Daadi Ki Shaadi Movie Review in Hindi: दूसरी बागबान है नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’

Daadi Ki Shaadi Movie Review in Hindi: नीतू कपूर, कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी स्टारर ‘दादी की शादी’ (Daadi Ki Shaadi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको हंसाती भी है और जाते-जाते एक बहुत ही प्यारा और जरूरी संदेश भी देकर जाती है.

आज के दौर में जहाँ सिनेमा डार्क और वायलेंट होता जा रहा है, वहीँ डायरेक्टर आशीष आर. मोहन एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जो पुराने दौर की मासूमियत और आज के दौर की हकीकत को बखूबी बयां करती है.

Watch Daadi Ki Shaadi Movie Full Trailer

Daadi Ki Shaadi Movie Storyline in Hindi: दादी की शादी फिल्म की कहानी

शिमला के एक आलीशान बंगले में विमला आहूजा उर्फ दादी यानि कि नीतू कपूर अकेली रहती हैं. उनके तीन बच्चे हैं. जीवन यानि कि दीपक दत्ता, नाग यानि कि यानि कि जितेंद्र हुड्डा और सुनैना यानि कि रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी-अपनी जिंदगियों में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें अपनी माँ की याद सिर्फ बीमारी के वक्त आती है.

कहानी में मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि दादी शादी करने वाली हैं! यह खबर सुनकर दिल्ली और सिंगापुर से पूरा खानदान शिमला पहुँच जाता है. यहाँ एंट्री होती है टोनी कालरा यानि कि कपिल शर्मा की, जो विमला की पोती कनु यानि कि सादिया खतीब का लवर है और बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का जिम्मा उठाता है.

दादी एक ‘फर्जी पति’ कर्नल देवरान यानि कि आर. सरथकुमार का इंतजाम करती हैं ताकि अपने बच्चों को एक सबक सिखा सकें. यह ‘झूठी शादी’ कैसे रिश्तों की कड़वाहट को दूर करती है, यही फिल्म का मेन प्लाट है. लेकिन ये सब होगा कैसे जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Dhurandhar 3 Update: थोड़ा और इंतजार, धुरंधर 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, कुछ बड़ा होने वाला है

Daadi Ki Shaadi Movie Review in Hindi

दादी की शादी फिल्म के प्लस पॉइंट्स

नीतू कपूर की शानदार एक्टिंग: नीतू जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एक बेमिसाल एक्ट्रेस हैं. एक अकेली माँ के दर्द और एक चुलबुली दादी की शरारत, दोनों को उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाया है.

कपिल शर्मा की कॉमिक टाइमिंग: टोनी कालरा के रूप में कपिल शर्मा ने अपनी सहज कॉमेडी और इमोशन्स से फिल्म में जान फूँक दी है. सादिया खतीब के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी लगती है और ऑडियंस को पसंद आएगी.

स्टार कास्ट की परफॉरमेंस: इन सब के अलावा सादिया खतीब ने अपने चुलबुले अंदाज से प्रभावित किया है. दीपक दत्ता और जितेंद्र हुड्डा ने बेटों के किरदार को बखूबी जिया है. आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े सहेलियों के ग्रुप में अपनी अलग पहचान बनाती हैं. रिद्धिमा कपूर साहनी का डेब्यू एवरेज रहा है.

बेहतरीन मैसेज: फिल्म बहुत ही खूबसूरती से यह बताती है कि बच्चों को अपने माता-पिता के लिए केवल Gratitude ही नहीं, बल्कि उनके स्वस्थ रहते हुए भी उनके साथ समय बिताने की जरूरत है.

Spirit Release Date Update: अफवाहों पर ध्यान ना दें, तय की हुई डेट को ही रिलीज होगी Prabhas की फिल्म ‘स्पिरिट’

दादी की शादी फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

थोड़ी उपदेशात्मक: फिल्म के कुछ हिस्सों में संदेश देने की कोशिश थोड़ी ज्यादा महसूस की गई है जिसकी वजह से फिल्म की कहानी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है.

प्रेडिक्टेबल कहानी: फिल्म की कहानी काफी हद तक प्रेडिक्टेबल है, आपको अंदाजा लग जाता है कि आगे क्या होने वाला है. इसलिए कुछ नया देखने जायेंगे तो निराश हो सकते हैं.

निष्कर्ष

‘दादी की शादी’ एक ‘हल्का-फुल्का मनोरंजन’ है जो एक गहरे संदेश के साथ आता है. अगर आप इसे अपने पूरे परिवार के साथ देखेंगे तो ही इसकी इम्पोर्टेंस नजर आएगी. यह उन दुर्लभ फिल्मों में से है जिसे बनने से हर कोई डरता है. एक तरह से आप इसे दूसरी बागबान कह सकते हैं. फिल्म देखते हुए आपको हंसी भी आएगी और आँखों में आंसू भी.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपने आज अपने माता-पिता को फोन किया या उनके साथ थोड़ा समय बिताया? इस फिल्म को देखने के बाद आप उनके लिए क्या खास करना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment