Peddi vs Dhurandhar: थिएटर्स में राम चरण की ‘पेड्डी’ और ओटीटी पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, कौन बटोरेगा सबसे ज्यादा ऑडियंस?

Peddi vs Dhurandhar: आईपीएल का रोमांच खत्म होते ही भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक और महामुकाबले की तैयारी शुरू हो गई है. लेकिन यह क्लैश पारंपरिक रूप से दो फिल्मों का सिनेमाघरों में आमना-सामना नहीं है, बल्कि डिजिटल बनाम थियेट्रिकल एक्सपीरियंस की एक अनोखी जंग होने वाली है.

एक तरफ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर चुकी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) अपने अनकट अवतार के साथ ओटीटी पर आ रहा है, तो दूसरी तरफ राम चरण और जान्हवी कपूर की मोस्ट-अवेयटेड पैन-इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ (Peddi) कल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

It’s Peddi vs Dhurandhar 2

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

यदि इन दोनों फिल्मों के बारे में बात करें तो:

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ‘Raw & Undekha’

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हो चुकी है. थिएटर्स में तबाही मचाने के बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया इतिहास रचने के लिए तैयार है.

Peddi के लिए Ram Charan ने की है असली ‘दंगल’ की तैयारी, आमिर खान के ट्रेनर से सीखे थे कुश्ती के दांव-पेंच

OTT Release Date: 4 June 2026 JioHotstar

स्पेशल वर्जन: मेकर्स ऑडियंस के लिए एक खास “Raw & Undekha” (रॉ और अनदेखा) वर्जन रिलीज कर रहे हैं, जिसमें थिएटर्स से काटे गए सीन्स, एडिशनल फुटेज और एक्सक्लूसिव कंटेंट भी शामिल होगा.

जबरदस्त कमाई: अपनी थियेट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने भारत में 1,148 करोड़ रूपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में इसका ग्रॉस आंकड़ा 1,800 करोड़ रूपये के पार निकल गया. ऐसे में इसके अनकट वर्जन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

‘पेड्डी’ का रास्ता मुश्किल

बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी ‘पेड्डी’ के ओवरसीज प्रीमियर आज, 3 जून से ही शुरू हो चुके हैं, जबकि कल 4 जून को यह दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

उम्मीदें हैं ज्यादा: फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर की फ्रेश जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. ए.आर. रहमान का म्यूजिक और राम चरण की कुश्ती वाली कड़ी मेहनत इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पोंस: ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, ‘पेड्डी’ को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिस्पॉन्स फिलहाल मिला-जुला नजर आ रहा है. फैंस जहां राम चरण के रफ-एंड-टफ अवतार को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं ‘गेम चेंजर’ के कड़वे अनुभव के कारण डिस्ट्रीब्यूटर्स और साथ में ऑडियंस थोड़े सतर्क भी नजर आ रहे हैं.

Peddi Trailer Review in Hindi

Peddi से पहले ये हैं Ram Charan की पिछली टॉप ओपनिंग वाली फिल्में, क्या पेद्दी बनेगी नंबर 1?

धुरंधर का पलड़ा भारी

‘धुरंधर’ पहले से ही एक जांची-परखी ब्लॉकबस्टर फिल्म है. जियो हॉटस्टार पर इसके एक्सटेंडेड वर्जन के आने से इंटरनेट पर पूरी तरह से रणवीर सिंह की फिल्म का दबदबा रहने की उम्मीद लगाईं जा रही है. घर बैठे मुफ्त या सब्सक्रिप्शन के साथ इतनी बड़ी फिल्म का एक्स्ट्रा फुटेज देखना कई दर्शकों को थिएटर्स जाने से रोक सकता है.

‘पेड्डी’ से बेहतरीन ओपनिंग की उम्मीद

वहीँ दूसरी तरफ राम चरण की फैन फॉलोइंग को देखते हुए पेड्डी से काफी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. अगर ‘पेड्डी’ को कल सुबह के शोज से मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’मिलता है, तो यह ‘धुरंधर’ के डिजिटल तूफान के बावजूद लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. लेकिन अगर रिव्यू बंटे हुए रहे, तो धुरंधर का ऑनलाइन बज पेड्डी के थियेट्रिकल कलेक्शंस को प्रभावित कर सकता है.

Special Request:

दोस्तों, इस वीकेंड आपके एंटरटेनमेंट का क्या प्लान है? क्या आप घर बैठे आराम से जियोहॉटस्टार पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का अनकट वर्जन देखेंगे, या सिनेमाघरों में राम चरण और जान्हवी कपूर की ‘पेड्डी’ का दंगल देखने जाएंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment