Love Insurance Kompany OTT Release: प्रदीप रंगनाथन और कीर्ति शेट्टी स्टारर ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (Love Insurance Kompany – LIK) को लेकर ओटीटी (OTT) गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है. विग्नेश शिवन द्वारा बनाई गई यह साइंस-फिक्शन रॉम-कॉम, जो भविष्य यानि कि साल 2040 की लव स्टोरी पर आधारित है, अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है.
बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पोंस मिलने के बाद, मेकर्स अब ओटीटी के जरिए फिल्म को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ही एक बड़ी कीमत पर बेचे जा चुके हैं.
Love Insurance Kompany OTT Release
कब और कहाँ देखें?
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
LIK OTT Release Date: रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 8 मई या फिर 15 मई 2026 को स्ट्रीम की जा सकती है. हालांकि अभी ऑफिसियल घोषणा का इंतजार है, लेकिन 10 अप्रैल को थिएटर रिलीज के बाद 4 हफ्ते का समय पूरा होते ही यह फिल्म लाइव हो जाएगी.
इन सबके अलावा यह फिल्म एक ‘पैन-इंडियन’ डिजिटल रिलीज होगी, जो तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी.
View this post on Instagram
LIK के बारे में
नया कांसेप्ट: फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भविष्य में एक ऐप (‘LIK’) लोगों के प्यार और रिश्तों की भविष्यवाणी करता है. ‘वाइब वसी’ यानि कि प्रदीप रंगनाथन और ‘धीमा’ यानि कि कीर्ति शेट्टी की प्रेलव स्टोरी इसी तकनीक और जज्बातों के बीच के संघर्ष को दर्शाती है.
शानदार कास्ट: प्रदीप और कीर्ति के अलावा, एस.जे. सूर्या और योगी बाबू ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान फूंकी है.
म्यूजिकल हिट: अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत, विशेषकर गाना ‘धीमा धीमा’, पहले ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है.
प्रोडक्शन: फिल्म को नयनतारा और एस.एस. ललित कुमार (सेवन स्क्रीन स्टूडियो) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
बॉक्स ऑफिस का हाल
10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई ‘LIK’ ने दुनिया भर में लगभग ₹50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. हालाँकि, प्रदीप रंगनाथन की पिछली फिल्म ‘लव टुडे’ के मुकाबले इसका प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा, लेकिन युवाओं के बीच फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही. अब देखना होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर कितना धमाल मचाती है?
Special Request
दोस्तों, अगर आपने प्रदीप रंगनाथन की फिल्म Love Insurance Kompany देखी है तो बताइए आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.