Pushpa 2 vs Singham Again Clash Cancelled: अल्लू अर्जुन के फैंस खुश लेकिन कार्तिक को लगा झटका

पुष्पा 2 नहीं बल्कि इस वजह से आगे बढ़ेगी सिंघम अगेन की रिलीज़ डेट

Pushpa 2 vs Singham Again Clash Cancelled: पिछले कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े क्लैश देखने को मिले और आगे भी ये सिलसिला जारी है. इन्हीं में से एक क्लैश तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 और अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन के बीच का है जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है. दोनों ही एक्शन शैली की फिल्में हैं और दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की सीक्वल हैं.

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होना था क्लैश

पुष्पा 2 और सिंघम अगेन के मेकर्स काफी टाइम पहले ही अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज़ डेट फाइनल कर चुके हैं. दोनों ही मेकर्स ने इन फिल्मों की रिलीज़ डेट 15 अगस्त 2024 फाइनल की थी जिसके बाद ऑडियंस के बीच दोनों फिल्मों को लेकर चर्चाएँ गर्म हो गईं. देखा जाए तो दोनों स्टार्स की फैन फॉलोइंग इंडिया के अलावा विदेशो में भी काफी अच्छी हैं.

Pushpa 2 vs Singham Again allu arjun vs ajay devgn clash on 15 august 2024

Pushpa Movie Facts In Hindi: Allu Arjun की फिल्म पुष्पा से जुड़ी 10 अनसुनी और रोचक बातें

पिछले कई सालों से अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग साउथ के साथ-साथ नार्थ इंडिया में भी बढ़ गई है. इसलिए दोनों फिल्मो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स का कुछ अलग ही कहना है.

Pushpa 2 vs Singham Again Clash Cancelled

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये क्लैश टल गया है. दरसल कुछ टाइम ही पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया था जिसे ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पोंस मिला. इसलिए लोगों का मानना है कि सिंघम अगेन के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है. हालांकि ये पूरी तरह सच नहीं है.

Upcoming Biggest Box Office Clashes singham again vs pushpa 2

Singham Movie Facts In Hindi: Ajay Devgn की फिल्म सिंघम से जुड़ी 20 अनसुनी और रोचक बातें

Singham Again Postponed

पॉपुलर ट्रेड वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि इसके पीछे की असली वजह से पुष्पा 2 नहीं बल्कि बताया जा रहा है कि सिंघम अगेन की शूटिंग में लगातार देरी हो रही है. मेकर्स को जितना उम्मीद थी फिल्म तैयार होने में उससे भी कहीं जायदा समय ले रही है. वैसे मेकर्स फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. इसलिए फिल्म पर थोडा तसल्ली से काम किया जा रहा है.

Madhuri Dixit in Bhool Bhulaiyaa 3

Manichitrathazhu Movie Facts and Remake in Hindi | Apthamitra | Chandramukhi | Rajmohol | Bhool Bhulaiyaa

दिवाली पर हो सकती है रिलीज़ – कार्तिक को लगा झटका

इसके बाद उम्मीद लगाईं जा रही है कि सिंघम अगेन अब स्वतंत्रता दिवस से आगे बढ़ाकर इस साल दिवाली पर रिलीज़ की जा सकती है. आपको मालूम होगा कि इस साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज़ डेट पहले से ही फिक्स है. इसलिए ये कार्तिक के लिए बड़ा झटका है. वैसे जाहिर सी बात है अजय देवगन के सामने कार्तिक आर्यन निश्चित तौर पर ऑडियंस नहीं जुटा पाएंगे. हालांकि इस बारे में अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट बाकी है.

Special Request:

दोस्तों, Pushpa 2 vs Singham Again Clash Cancelled होने पर आपकी क्या राय है? वैसे इन दोनों फिल्मों में से आप किसे सपोर्ट करेंगे? कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें. दोस्तों, ये पोस्ट पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

1 thought on “Pushpa 2 vs Singham Again Clash Cancelled: अल्लू अर्जुन के फैंस खुश लेकिन कार्तिक को लगा झटका”

  1. Thank you. Excellent stuff!
    casino en ligne
    Awesome postings, Cheers!
    casino en ligne
    Superb information, Thanks a lot!
    casino en ligne
    You said it nicely.!
    casino en ligne francais
    Seriously all kinds of superb facts!
    casino en ligne
    You’ve made the point.
    casino en ligne fiable
    Regards, I appreciate it!
    casino en ligne
    Wonderful facts, Cheers.
    casino en ligne
    Nicely put. Many thanks!
    meilleur casino en ligne
    Amazing all kinds of fantastic facts.
    casino en ligne France

    Reply

Leave a Comment