Dhoom 4 से बाहर हुए Ranbir Kapoor? YRF को अब है नए स्टार की तलाश!

Dhoom 4 Biggest Update: कुछ टाइम पहले ही खबर आई थी कि YRF की पॉपुलर फ्रेंचाइजी धूम के चौथे पार्ट के लिए बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor को कास्ट कर लिया गया है लेकिन ऑफिसियल जानकारी नहीं मिल पाई. अब दोबारा से मीडिया में ख़बरें हैं कि रणबीर कपूर, धूम 4 से बाहर हो गए हैं और मेकर्स को अब नए स्टार की तलाश है. हालांकि अभी तक Yash Raj Films (YRF) की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल इसे मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई जानकारी ही माना जा रहा है.

Dhoom 4 Latest Update

रिपोर्ट्स के हिसाब से शुरुआत में Dhoom 4 का डायरेक्शन Ayan Mukerji करने वाले थे. लेकिन बाद में प्रोजेक्ट में बदलाव होने की खबरें सामने आईं. रणबीर कपूर के जुड़े रहने की ख़बरें भी थीं लेकिन स्क्रिप्ट को लेकर मेकर्स फाइनल फैसला नहीं कर पाए थे. इसी वजह से ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हो पाई.

Top 10 Indian Actors Who Never Played Negative Role in Their Career ranbir kapoor

Dhoom 4 से बाहर हुए Ranbir Kapoor?

अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर के साथ प्रोजेक्ट को लेकर कंफ्यूजन बरकरार है, इसलिए वो इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि रणबीर स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं थे. यही वजह है कि उन्होंने बाहर का रास्ता बेहतर समझा. हालांकि आगे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि हमें ऑफिसियल अपडेट तक का इंतजार करना होगा. अगर आने वाले समय में मेकर्स स्क्रिप्ट में बदलाव करते हैं तो रणबीर कपूर की वापसी की संभावना भी हो सकती है.

Interesting Facts about Dhoom Movie and It’s All Sequel | Budget Box Office Trivia Records Awards 2004 Bollywood

Dhoom 4 को लेकर अब तक क्या-क्या सामने आया?

  • Dhoom 4 को लेकर अभी तक ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है.
  • पहले रणबीर कपूर के जुड़ने की खबरें आई थीं.
  • अब उनके प्रोजेक्ट से बाहर होने की चर्चाएं चल रही हैं.
  • मेकर्स की तरफ से अभी किसी नए एक्टर के नाम की पुष्टि नहीं की गई है.

Batwara 1947 के Trailer को लेकर आया बड़ा अपडेट, Aamir और Sunny साथ करेंगे ये काम!

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में

धूम 4 के अलावा रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो ये जल्द ही Ramayana में भगवान श्रीराम के रोल में दिखाई देंगे. इसके बाद उनकी फिल्म Love & War भी रिलीज के लिए तैयार है. खैर अब ये देखना दिलचस्प होगा कि धूम के लिए कौन फिट बैठता है.

दीजिये अपनी राय:

अगर रणबीर कपूर ‘Dhoom 4’ का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो आपकी नजर में बॉलीवुड में कौन सा एक्टर है जोकि धूम सीरीज की चौथे इंस्टॉलमेंट के लिए फिट बैठेगा? अपनी पसंद कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment