Batwara 1947 के Trailer को लेकर आया बड़ा अपडेट, Aamir और Sunny साथ करेंगे ये काम!

Batwara 1947 Trailer Update: सनी देओल की आने वाली फिल्म Batwara 1947 की रिलीज अब बेहद करीब है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन भी तेज कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अगले कुछ दिनों में रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने 2 अलग-अलग जगह पर स्पेशल इंवेंट रखा है.

कब रिलीज होगा बटवारा 1947 का ट्रेलर?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 28 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर राजस्थान के जयपुर के पॉपुलर Raj Mandir Cinema में लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में सनी देओल और फिल्म के डायरेक्टर Rajkumar Santoshi दोंनो के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही इतना भी बताया गया है कि इसमें फैंस और मीडिया को भी आने का मौका दिया जायेगा.

Batwara 1947 Character Posters

मुंबई में भी होगा बड़ा इवेंट

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इससे अगले ही दिन यानी कि 29 जुलाई को मुंबई में भी इसी तरह का एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर Aamir Khan भी मौजूद रहेंगे. हालांकि फिलहाल अभी इस बारे में कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Batwara 1947 Movie Details in Hindi: जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

Batwara 1947 Cast

Batwara 1947 में सनी देओल के अलावा Shabana Azmi, Preity Zinta, Ali Fazal और Karan Deol जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है जो सनी देओल के साथ पहले घातक, घायल और दामिनी बना चुके हैं.

Batwara 1947 Plot

इस फिल्म की कहानी पर एक नजर डालें तो ये भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर पर आधारित होगी. इसमें एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जो लखनऊ से लाहौर जाकर एक हवेली में रहने लगता है. लेकिन उस हवेली की एक बुजुर्ग हिंदू महिला है जोकि अपना घर छोड़ने से मना कर देती है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई इमोशनल रिश्तें दिखाए गए हैं, जो ऑडियंस को भाव-विभोर कर देंगे.

दीजिये अपनी राय!

क्या आपको लगता है कि ‘Batwara 1947’ सनी देओल की पिछली फ़िल्में गदर 2 या फिर जाट 2 जैसा मैजिक दिखा पायेगी? आप इस फिल्म से क्या उम्मीद कर रहे हैं? कमेंट में हमें जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment