Cocktail 2 Shooting: साल 2012 में बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल (Cocktail) रिलीज हुई थी जिसे ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पोंस मिला. फिल्म में सैफ अली खान दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मेन रोल में नजर आये थे. लेकिन कॉकटेल 2 में इनकी जगह शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदना को ले लिया गया है जिसकी शूटिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी. बल्कि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी अपडेट सामने आया है.
Cocktail 2 Shooting
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि प्रोड्यूसर दिनेश विजान और लव रंजन एक साथ मिलकर कॉकटेल का सीक्वल बना रहे हैं लेकिन ओरिजिनल कास्ट में बदलाव किया गया है. इस बार मेकर्स ने फिल्म के लिए शाहिद कपूर और कृति सनोन के साथ-साथ रश्मिका मंदना को भी साइन कर लिया है.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि कॉकटेल 2 की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी. फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के चुनिंदा जगह पर की जाएगी. इतना ही नहीं मेकर्स फिल्म को साल 2026 के अंत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
पिछली फिल्म कॉकटेल की तरह कॉकटेल 2 का दिरेक्टियो भी होमी अदजानिया ही करने वाले हैं. जबकि कॉकटेल का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया था. इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि कॉकटेल 2 की कहानी लव रंजन ने लिखी है जिन्हें अपने लेखन में पहले से महारत हासिल है.
View this post on Instagram
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
कॉकटेल 2 के अलावा शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों में विशाल भारद्वाज की एक फिल्म भी जिसकी शूटिंग भी इसी के साथ चलेगी.
कृति सेनन की आने वाली फिल्में
वहीं दूसरी ओर, कृति सेनन के पास आनंद एल राय की मच अवेटेड फिल्म तेरे इश्क में है जिसकी शूटिंग अभी चल रही है. इस फिल्म में कृति के साथ धनुष नजर आयेंगे.
रश्मिका मंदना की आने वाली फिल्में
शाहिद कपूर और कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा गर कॉकटेल 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो ये आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में नजर आने वाली हैं.
Special Request:
दोस्तों, कॉकटेल 2 की स्टार कास्ट को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.