Athiradi OTT Release: घर बैठे अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, टोविनो थॉमस की सुपरहिट एक्शन-कॉमेडी ‘अथिराडी’

Athiradi OTT Release: मलयालम सिनेमा (Mollywood) की हालिया हिट एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘अथिराडी’ (Athiradi) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. टोविनो थॉमस, बेसिल जोसेफ और विनीत श्रीनिवासन जैसे दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म अब उन दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी जो इसे सिनेमाघरों में मिस कर गए थे.

आपको बता दें कि इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिला था लेकिन ऑडियंस ने फिल्म को खूब प्यार दिया और फिल्म ने अपने थियेट्रिकल रन के दौरान दुनिया भर में 65 करोड़ रूपये का शानदार बिज़नेस किया था. इसी के साथ इसे साल की एक सफल फिल्म माना जाता है.

Peddi Movie Review in Hindi: राम चरण की कड़क परफॉरमेंस लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट ने बिगाड़ा खेल

Athiradi OTT Release Date and Platform

‘अथिराडी’ फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अब ऑफिसियल घोषणा कर दी गई है:

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)

रिलीज डेट: 19 जून 2026

भाषाएं: मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ (पैन-इंडिया रिलीज)

‘अथिराडी’ के बारे में

‘अथिराडी’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी है, जिसमें टोविनो थॉमस, बेसिल जोसेफ, रिया शिबू और विनीत श्रीनिवासन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म की कहानी और इसके ह्यूमर को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. इनके अलावा ज़रीन शिहाब, शान रहमान, विष्णु अगस्त्य और पी. सुकुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाये.

क्यों देखें ‘अथिराडी’?

अगर आप टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ की जोड़ी के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी. हालांकि क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को मिक्स रिस्पोंस मिला था लेकिन दर्शकों का प्यार इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए काफी था. यह एक परफेक्ट ‘मसाला’ एंटरटेनर है, जिसे आप वीकेंड पर अपने पूरे परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपने थिएटर्स में ‘अथिराडी’ देखी थी? टोविनो थॉमस और बेसिल जोसेफ की इस जोड़ी को ओटीटी पर दोबारा देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment