Sankranthiki Vasthunam Ott Release: इस साल तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश (Venkatesh) की फिल्म संक्रांतिकी वस्थुन्नम 14 जनवरी को संक्रांति के मौके पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से मोस्टली पॉजिटिव रिस्पोंस मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स कायम किये. इतना ही नहीं फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रूपये से ऊपर का शानदार बिज़नेस किया. इतना ही नहीं संक्रांतिकी वस्थुन्नम साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बनी.
Sankranthiki Vasthunam Ott Release Date
खैर, थियेटरों में तो ये फिल्म कामयाब रही लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो ये फिल्म नहीं देख नहीं पाए. अब उनके लिए मौका है कि वो ये फिल्म देख सकते हैं. हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट है. क्योंकि पॉपुलर वेबसाइट 123तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि ओटीटी पर आने से पहले इस फिल्म का प्रीमियर टीवी पर किया जायेगा.

जी हाँ, आपने सही पढ़ा. संक्रांतिकी वस्थुन्नम (Sankranthiki Vasthunam) एक नया ट्रेंड शुरू करने वाली है. क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि पहले फिल्म ओटीटी पर आती है. इसके बाद ही उसका प्रीमियर टीवी पर किया जाता है. बताया जा रहा है मार्च के पहले हफ्ते में संक्रांतिकी वस्थुन्नम का टीवी प्रीमियर किया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर बात करें ओटीटी रिलीज के बारे में टेलीविजन प्रीमियर के एक दिन बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जायेगा.
संक्रांतिकी वस्थुन्नम के बारे में
संक्रांतिकी वस्थुन्नम फिल्म (Sankranthiki Vasthunam) के बारे में बात करें तो ये एक क्राइम एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसमे वेंकटेश के अलावा ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य किरदारों में नजर आई थीं. फिल्म में नरेश, श्रीनिवास अवसारला, उपेन्द्र लिमये, वीटीवी गणेश, बब्लू पृथ्वीराज और भी कई सितारे देखने को मिले थे.
Special Request
दोस्तों, अगर आप वेंकटेश (Venkatesh) स्टारिंग संक्रांतिकी वस्थुन्नम (Sankranthiki Vasthunam) देख चुके हैं तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.