Movies Releasing in August 2026: Toxic, Batwara 1947, Awarapan 2 से लेकर The Paradise तक, अगस्त महीने में आयेंगी ये 10 बड़ी फिल्में

Movies Releasing in August 2026: जुलाई का महीना ख़त्म होने को है और इसके साथ ही फ़िल्मी लवर्स की नजरें अगस्त 2026 पर टिकी हुई हैं. यह महीना बॉलीवुड और पैन इंडिया सिनेमा के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने 1 या 2 नहीं, बल्कि कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं.

इस महीने सनी देओल, इमरान हाशमी, यश, कार्तिक आर्यन, नानी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और आर. माधवन जैसे सितारों की मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली इन 10 सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में.

Top 10 Upcoming Movies Releasing in August 2026

1. आर्यभट्ट का ज़ीरो (Aryabhatt Ka Zero)

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

हिमांश कोहली और शिल्पा शिंदे स्टारर आर्यभट्ट का ज़ीरो एक ड्रामा फिल्म है, जो 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की कहानी अगर दर्शकों से जुड़ने में सफल रही, तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है.

2. प्रहार (Prahaar)

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म प्रहार भी इसी दिन रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि फिल्म एक रियल इवेंट पर बेस्ड है. दमदार सब्जेक्ट और राजकुमार राव की शानदार एक्टिंग इस फिल्म का प्लस पॉइंट माना जा रहा है. उम्मीद है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होगी.

3. जी.डी.एन (G.D.N)

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

आर. माधवन इस बार महान आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित बायोपिक लेकर आ रहे हैं. बायोपिक देखने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है. ये फिल्म 7 अगस्त को थियेटरों में रिलीज होगी.

Batwara 1947 Teaser Review in Hindi

Batwara 1947 Movie Details in Hindi: जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

4. बटवारा 1947 (Batwara 1947)

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होने वाली बटवारा 1947 जोकि पहले लाहौर 1947 (Lahore 1947) के नाम से आने वाली थी, इस महीने की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की थीम पर आधारित है और इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी.

5. आवारापन 2 (Awarapan 2)

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म आवारापन का सीक्वल आवारापन 2 भी 14 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. पहले पार्ट को दर्शकों ने सालों तक याद रखा है, इसलिए इस सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. नोस्टैल्जिया फैक्टर भी फिल्म के पक्ष में जाता नजर आ रहा है.

Awarapan 2 Teaser Review

6. नागज़िला: नाग लोक का पहला कांड (Naagzilla)

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

कार्तिक आर्यन की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म नागज़िला: नाग लोक का पहला कांड भी इसी वीकेंड पर रिलीज की जाएगी. मिथोलॉजी, फैंटेसी और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण इसे फैमिली ऑडियंस के लिए मनोरंजक बना सकता है. उम्मीद है ये फिल्म भी दशकों को पसंद आ सकती है.

Ramayana Movie: ट्रेलर रिलीज़ से पहले जानिए फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

7. द पैराडाइज़ (The Paradise)

रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026

तेलुगु सुपरस्टार नानी की पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर द पैराडाइज़ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच अच्छा क्रेज है. टीज़र रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड से बेहतरीन डांसर और एक्टर राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं.

yash toxic plot leaked

8. टॉक्सिक (Toxic)

रिलीज डेट: 26 अगस्त 2026

केजीएफ की जबरदस्त सफलता के बाद अब यश अपनी एक और एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है टॉक्सिक. ये सिर्फ अगस्त महीने की ही नहीं बल्कि इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. कई बार डिले होने के बाद अब मेकर्स ने इसे 26 अगस्त 2026 को रिलीज करने का फैसला लिया है. ये फिल्म कई भाषाओँ में एक ही साथ रिलीज होगी.

9. खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2)

रिलीज डेट: 28 अगस्त 2026

कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला लगभग सभी की फेवरेट है. अब इसका सीक्वल 28 अगस्त को रिलीज होगा. अगर मेकर्स पहली फिल्म जैसी कॉमेडी और सादगी दोबारा दोहरा पाते हैं तो निश्चित तौर पर ये फिल्म ऑडियंस बटोर सकती है.

Eetha Teaser Review in Hindi

Eetha Movie: आखिर कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? जिनके संघर्ष और साहस की कहानी लेकर आ रही हैं श्रद्धा कपूर

10. ईथा (Eetha)

रिलीज डेट: 28 अगस्त 2026

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की बायोग्राफिकल ड्रामा ईथा भी 28 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीज़र काफी पसंद किया गया और श्रद्धा की भी लोगों ने जमकर तारीफ की. अब सभी की निगाहें फिल्म की रलीज पर हैं. फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच अच्छा बज नजर आ रहा है.

अगस्त 2026 का सबसे बड़ा क्लैश

14 अगस्त का वीकेंड इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश साबित हो सकता है. क्योंकि एक ओर सनी देओल की बटवारा 1947, दूसरी ओर इमरान हाशमी की आवारापन 2, जबकि तीसरी तरफ कार्तिक आर्यन की नागज़िला रिलीज होगी.

ये तीनों ही फ़िल्में अलग-अलग शैली की हैं. बड़ी स्टार कास्ट है और साथ में लंबा वीकेंड मिल रहा है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा ऑडियंस इकठ्ठा करती है.

कौन बनेगा अगस्त महीने का विनर?

अगर सारे ट्रेंड को फॉलो किया जाये तो यश की टॉक्सिक सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. वहीं अगर बॉलीवुड के बारे में बात करें तो बटवारा 1947 और आवारापन 2 भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. हालांकि अंतिम फैसला दर्शकों पर ही निर्भर करेगा.

दीजिये अपनी राय!

आप इनमें से किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? Toxic, Batwara 1947, Awarapan 2, The Paradise या फिर कोई और? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment