Toxic Postponed Again: 4 जून को नहीं आएगी यश की फिल्म टॉक्सिक, फैंस हुए नाराज, आखिर क्या है असली वजह?

Toxic Postponed Again: ‘रॉकिंग स्टार’ यश के फैंस के लिए आज का दिन एक बुरी खबर लेकर आया है. ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups), जो 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, एक बार फिर टाल दी गई है. यश ने खुद आज (29 अप्रैल 2026) सोशल मीडिया पर एक डिटेल बयान जारी कर इस स्थगन की साझा की है.

Yash’s Toxic Postponed Again

यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की मच अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक’ ने एक बार फिर अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. हालांकि फिल्म पूरी हो चुकी है, लेकिन मेकर्स इसे एक और भी बड़े वैश्विक स्तर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

Toxic First Look

क्यों टली रिलीज?

यश ने बताया कि लास वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन (CinemaCon 2026) में फिल्म के 9-मिनट के प्रीव्यू को जो जबरदस्त अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया मिली है, उसने उन्हें फिल्म की रिलीज रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित किया है.

टॉक्सिक पूरी हो चुकी है, लेकिन हम वर्तमान में ग्लोबल डिस्ट्रीब्युशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप दे रहे हैं. हम चाहते हैं कि यह फिल्म अपनी पूरी क्षमता के साथ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचे. इसलिए हमने 4 जून की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

Movies Releasing in May 2026: थियेटरों में मचेगा धमाल जब मई में रिलीज होंगी ये बड़ी 9 फिल्में

नई रिलीज डेट कब?

फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई भी हिंट नहीं दिया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम अब साल के अंत में किसी बड़े फेस्टिवल विंडो (जैसे दिवाली या क्रिसमस) पर अपनी फिल्म की रिलीज डेट तय कर सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

टॉक्सिक के बारे में

यश ने हाल ही में डायरेक्टर गीतू मोहनदास की तारीफ करते हुए कहा कि एक गैंगस्टर फिल्म को एक महिला की नजर से देखना बहुत ही ताज़ा और अलग अनुभव होगा. वैसे फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और टोविनो थॉमस जैसे और भी कई सितारे नजर आयेंगे.

फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर और तनिष्क बागची ने मिलकर दिया है. आपको बता दें कि यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में में एक साथ शूट की गई है.

खैर, देखा जाए तो ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टलने से 4 जून का स्लॉट अब खाली हो गया है, जिससे बाकी बड़ी फिल्मों (जैसे ‘जन नायकन’ जो 8 मई को आ रही है) को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा लंबा रन मिल सकता है. यश के फैंस के लिए यह “सब्र का इम्तिहान” है, लेकिन अगर यह देरी एक वर्ल्ड-क्लास रिलीज के लिए है, तो इंतजार जायज भी है.

Special Request:

दोस्तों, यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment