Citadel Season 2 Review in Hindi: ग्लोबल स्पाइ ड्रामा ‘सिटाडेल’ (Citadel) का दूसरा सीजन आ चुका है. प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन की इस हाई-प्रोफाइल सीरीज में इस बार आपको पहले से कहीं ज्यादा एक्शन, राजनीति और धोखे की कहानियां देखने को मिलेंगी. बीच-बेच में कई ट्विस्ट भी देखने को मिलने वाले हैं. तो आइये डिटेल में जानते हैं कि आखिर कैसी है वेब सीरीज ‘सिटाडेल सीजन 2’?
Watch Citadel Season 2 Full Hindi Trailer
Citadel Season 2 Storyline in Hindi: सिटाडेल सीजन 2 की कहानी
सीजन 2 की कहानी बर्नार्ड ऑरलिक यानि कि स्टेनली टुची किडनैपिंग से शुरू होती है, जिसे पाओलो ब्रागा यानि कि गेब्रियल लियोन एक खतरनाक ‘माइंड कंट्रोल’ चिप बनाने के लिए मजबूर करता है. पाओलो का मकसद G8 समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति की हत्या करना है. बर्नार्ड किसी तरह भागने में सफल होता है और नादिया सिंह यानि कि प्रियंका चोपड़ा जोनास और मेसन केन यानि कि रिचर्ड मैडेन को फिर से इकट्ठा करता है.
इन सभी ‘वॉन्टेड’ एजेंट्स का मिशन एक कोरियन हैकर ‘एडिसन’ को रोकना और इस विनाशकारी प्रोग्राम को पूरी तरह से खत्म करना है. लेकिन समस्या ये है कि ये एजेंट्स आपस में ही एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते. ऐसे में क्या इनका मिशन पूरा होगा या फिर नहीं? जानने के लिए आपको ये पूरी सीरीज देखनी होगी जिसके कुल 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड लगभग 40 मिनट के आस पास का है.
View this post on Instagram
Mortal Kombat II Movie Review in Hindi: एक्शन की भरमार है लेकिन कहानी में दम नहीं
Citadel Season 2 Review in Hindi
सिटाडेल सीजन 2 के प्लस पॉइंट्स
प्रियंका चोपड़ा का एक्शन: नादिया सिंह के किरदार में प्रियंका एक बार फिर स्क्रीन पर छाई हुई हैं. हॉलीवुड ने उन्हें एक एक्शन हीरोइन के रूप में बेहतरीन ढंग से ऑडियंस के सामने पेश किया है और यहाँ भी वे अपने स्टंट्स को पूरे विश्वास और स्टाइल के साथ करती नजर आई हैं.
स्टेनली टुची – शो के असली स्टार: ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2’ के बाद स्टेनली एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए हैं. उनकी एक्टिंग तो शानदार है ही साथ में इस बार उनके एक्शन सीन्स भी देखने को मिलने वाले हैं.
तेज रफ्तार और रोमांच: जो रूसो और ग्रेग याइतानेस का डायरेक्शन यह तय करता है कि कोई भी पल सुस्त न लगे. सीरीज में 7 एपिसोड्स हैं (36-49 मिनट). हर एपिसोड की अवधि भी ज्यादा नहीं है. इसलिए आप इसे जल्दी ही ख़त्म कर लेंगे. रोम में CIA हेडक्वार्टर में घुसपैठ वाला सीन पैसा वसूल है.
सपोर्टिंग कास्ट: जैक रेनोर और मैट बेरी की एक्टिंग भी आपको पसंद आने वाली है. सीरीज में आपको हल्की-फुलकी कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. इनके अलावा गेब्रियल लियोन एक सटीक विलेन साबित हुए हैं.
सिटाडेल सीजन 3: सीरीज के अंत में नादिया सिंह की मुलाकात एक लड़की से होती और ये सीजन ख़त्म हो जाता है. वो लड़की आखिर कौन है? सिटाडेल या फिर नादिया सिंह के साथ उसका क्या रिश्ता है? ये सब मेकर्स ने अगले सीजन के लिए छोड़ दिया है. अगर आपको सिटाडेल के पहले दोनों सीजन पसंद आये हैं तो आपके लिए खुशखबरी है कि इसका तीसरा सीजन भी आ सकता है.
View this post on Instagram
सिटाडेल सीजन 2 के नेगेटिव पॉइंट्स
ट्विस्ट की भरमार: कहानी में इतने ज्यादा ट्विस्ट डाले गए हैं कि वे कई बार जबरदस्ती थोपे हुए लगते हैं. राइटर ने हर किरदार के पीछे एक गुप्त मकसद दिखाने की कोशिश की है, जो कहानी को बेवजह पेचीदा बना देता है और एंड तक आते-आते आपको एहसास हो जायेगा कि इनमें से कुछ की तो जरूरत ही नहीं थी.
अजीबो-गरीब सीन्स: स्पाई एजेंट्स का हाई-प्रोफाइल G8 समिट जैसे बड़े प्रोग्राम में इतनी आसानी से घुस जाना काफी बचकाना लगता है. इतना ही नहीं दिन में सिक्यूरिटी के हाथ में टोर्च का दिया जाना भी किसी कॉमेडी से कम नहीं है. ताज्जुब की बात ये कि उस टोर्च पर किसी की नजर तक नहीं पड़ी.
कमजोर हीरो: इस बार सीरीज का जिम्मा पूरी तरह से नादिया सिंह यानि कि प्रियंका चोपड़ा के कन्धों पर ही है. क्योंकि रिचर्ड मैडेन ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, लेकिन उनके किरदार ‘मेसन’ को काफी कमजोर दिखाया है. यहाँ तक कि प्रियंका के मुकाबले उनके पास स्क्रीन स्पेस और डायलॉग्स भी काफी कम हैं.
निष्कर्ष
‘सिटाडेल सीजन 2’ एक शानदार और तेज रफ्तार वाली स्पाई थ्रिलर है, जो प्रियंका चोपड़ा के दमदार एक्शन और स्टेनली टुची की दमदार एक्टिंग के दम पर चलती है. हालांकि, लीड हीरो को कमजोर दिखाने के चक्कर में सीरीज भी कमजोर पड़ गई है. अगर आप स्पाई फिल्में पसंद करते हैं और लॉजिक की तरफ से ज्यादा ध्यान ना दें तो यह सिटाडेल का सीजन 2 आपको निराश नहीं करेगा.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि नादिया और मेसन की केमिस्ट्री इस सीजन में और भी बेहतर हुई है? क्या आपको इस सीजन के ट्विस्ट्स ने चौंकाया या आप उन्हें पहले ही भांप गए थे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.