Maa Inti Bangaaram Review in Hindi: सामंथा की दमदार परफॉरमेंस, लेकिन यहाँ हुई बड़ी चूक

Maa Inti Bangaaram Review in Hindi: साउथ सुपरस्टार सामंथा की मच एवेटेड फिल्म मा इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaaram) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैमिली ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन के मिश्रण के रूप में पेश की गई यह फिल्म ऑडियंस के बीच अच्छी चर्चा के साथ आई थी. डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने एक ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश की है, जिसमें पारिवारिक रिश्ते, रहस्य और मनोरंजन का तड़का भी शामिल है.

हालांकि फिल्म कई जगह मनोरंजन करती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत निस्संदेह सामंथा का शानदार अभिनय है.

Maa Inti Bangaaram Movie Storyline in Hindi: मा इंटी बंगारम फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. स्वर्णा यानि कि सामंथा की शादी डॉक्टर अनिरुद्ध यानि दिगंत मंचाले से होती है. अनिरुद्ध अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर स्वर्णा से शादी करता है. शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर परिवार में पहुंचता है. ससुराल में स्वर्णा सभी का दिल जीतने की कोशिश करती है, लेकिन उसका व्यवहार एक पारंपरिक बहू जैसा नहीं है.

दूसरी ओर, वह अपने अतीत के एक बड़े राज को भी छिपाने की कोशिश कर रही होती है. आखिर स्वर्णा का अतीत क्या है? वह अपनी पहचान क्यों छिपा रही है? और उसकी वजह से परिवार को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है? फिल्म में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे.

Maa Inti Bangaaram Movie Watch Full Trailer

Cocktail 2 Movie Review in Hindi: शाहिद, कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने जीता दिल, क्या बनेगी साल की बेस्ट रोमांटिक ड्रामा?

Maa Inti Bangaaram Review in Hindi

मा इंटी बंगारम फिल्म के प्लस पॉइंट्स

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट हैं खुद सामंथा. पहले सीन से लेकर आखिरी फ्रेम तक सामंथा ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचे रखती हैं. कॉमेडी हो, इमोशनल सीन हों या फिर जबरदस्त एक्शन, एक्ट्रेस हर शैली में प्रभावित करती हैं. स्पेशल तौर पर एक्शन सीन्स में उनका अंदाज थिएटर में तालियां और सीटियां बटोर सकता है.

फिल्म का फर्स्ट हाफ हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक स्थितियों के कारण काफी मनोरंजक बन जाता है. ससुराल वालों का दिल जीतने की स्वर्णा की कोशिशें कई मजेदार परिस्थितियां पैदा करती हैं. श्रीमुखी और सामंथा के बीच की नोकझोंक ऑडियंस को खूब हंसाती है.

कॉमेडी के साथ-साथ फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया है. कार चेज़ और बस फाइट सीक्वेंस बड़े पर्दे पर शानदार एक्सपीरियंस देते हैं. क्लाइमेक्स में दिखाया गया एक्शन और उसमे दिखाई कॉमेडी, फिल्म को हैप्पी एंडिंग की ओर ले जाती है जिससे दर्शक संतुष्ट हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

Toy Story 5 Movie Review in Hindi: गैजेट्स के दौर में खिलौनों खो गए, Pixar ने दिया भावुक संदेश

मा इंटी बंगारम फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

फिल्म की सबसे बड़ी समस्या इसका सेकंड हाफ है. फर्स्ट हाफ के बाद कहानी काफी हद तक अनुमानित हो जाती है और कई सीन्स जरूरत से ज्यादा लंबे महसूस होते हैं. विलेन से काफी उम्मीदें होती हैं लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती. हालांकि गुलशन देवैया ने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है, लेकिन उनकी कहानी और बैकस्टोरी उतनी प्रभावशाली नहीं बन पाई जितनी होनी चाहिए थी.

स्वर्णा के अतीत से ऑडियंस काफी उम्मीद करते हैं लेकिन ये सस्पेंस भी उतना बेहतर नहीं रह. ऑडियंस पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला.

एडिटिंग फिल्म की कमजोर कड़ी साबित होती है. खासकर सेकंड हाफ में 10-15 मिनट की कटौती फिल्म को ज्यादा प्रभावी बना सकती थी. कुछ सीन्स में लिप-सिंक की समस्या भी देखने को मिलेगी.

निष्कर्ष

‘Maa Inti Bangaaram’ एक ठीक-ठाक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे सामंथा अपने शानदार अभिनय से ऊंचाई पर ले जाती हैं. फर्स्ट हाफ खूब मनोरंजन करता है, जबकि सेकंड हाफ से निराशा हाथ लगती है. फिर भी सामंथा के फैंस को ये फिल्म पसंद आने वाली है.

Special Request:

दोस्तों, फिल्म का आपका पसंदीदा हिस्सा कौन सा रहा – फर्स्ट हाफ की कॉमेडी या एक्शन सीक्वेंस? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment