Gadar 3 Mega Update: तारा सिंह और सकीना के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अब अमीषा पटेल ने ऑफिसियल तौर पर पुष्टि कर दी है कि ‘गदर 3’ (Gadar 3) पर काम शुरू हो चुका है.
अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर ‘गदर 3’ को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. फिल्म जगत में पिछले कुछ समय से ‘गदर 3’ को लेकर केवल अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अमीषा पटेल के ताजा पोस्ट ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए इसे हकीकत में बदल दिया है.
Ameesha Patel on Gadar 3
गदर 3 के बारे में बात करते हुए अमीषा ने अपने X (Twitter) हैंडल पर लिखा:
गदर 3 निश्चित रूप से आएगी और जब आएगी, तो थिएटर में हंगामा मच जाएगा. दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से, गदर जैसे ब्रांड के लिए 500 करोड़ रूपये तो बॉक्स ऑफिस पर अब ‘मिनिमम’ नंबर बन चुका है. इस बार फिल्म का स्केल और स्क्रिप्ट पहले से भी कहीं ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी. तैयार रहिए!
GADAR 3 will come fr sure and JAB aayegi . Theatre mein hungama mach Jayega . With audiences love and gods blessings .. 500 cr is just the minimum nos at the box office for a brand like GADAR 👌👌🙏🏻❤️and this time the scale and script willl be even bigger and dhamakedar . Be…
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
‘गदर 3’ में क्या होगा खास?
तैयारी जोरों पर: डायरेक्टर अनिल शर्मा पहले ही हिंट दे चुके हैं कि फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है. अमीषा के अनुसार, इस बार की स्क्रिप्ट भावनाओं और एक्शन का ‘एटम बम’ होने वाली है.
तारा-सकीना की जोड़ी: 2001 में शुरू हुआ यह सफर 2023 में ‘गदर 2’ के साथ फिर से चर्चा में आया. अब 2026-27 के बीच फैंस एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं.
View this post on Instagram
पीआर मशीनरी पर कसा तंज: अपने पोस्ट के साथ अमीषा ने बॉलीवुड की ‘फेक पीआर’ संस्कृति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में (कहो ना प्यार है, गदर 1, गदर 2) बिना किसी पीआर स्टंट के ब्लॉकबस्टर रही हैं और असली स्टारडम बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से आता है.
बोनस जानकारी: कुछ टाइम पहले अनिल शर्मा ने भी हिंट दिया था कि गदर 3 जरूर नहीं कि भारत-पाकिस्तान वाला कांसेप्ट हो. ये अलग भी हो सकती है.
सनी देओल की आने वाली फिल्में
68 की उम्र में भी सनी देओल इंडस्ट्री के सबसे बीजी अभिनेताओं में से एक हैं. ‘गदर 3’ के अलावा, वे इन बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे:
लाहौर 1947 (Lahore 1947): आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
रामायण (Ramayana): नितेश तिवारी की इस फिल्म में सनी देओल ‘हनुमान’ जी की भूमिका में नजर आएंगे जोकि दिवाली पर रिलीज की जाएगी.
जाट 2 (Jaat 2) और इक्का (Ikka): ये फिल्में भी 2026 की लिस्ट में शामिल हैं जोकि इस साल के अंत में या फिर अगले साल आएँगी.
Special Request:
दोस्तों, तारा सिंह ने पहली फिल्म में हैंडपंप उखाड़ा था, दूसरी में पहिया घुमाया… आपको क्या लगता है, ‘गदर 3’ में उनका ‘विनाशकारी’ हथियार क्या होगा?कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.