Batwara 1947 Teaser Review: जब किसी फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करें, निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो और उसमें सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और करण देओल जैसे कलाकार नजर आएं, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं. अब मच अवेटेड फिल्म ‘Batwara 1947’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है जिसे ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पोंस मिल रहा है.
पहले ‘Lahore 1947’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म को अब ‘Batwara 1947’ टाइटल के साथ रिलीज किया जायेगा. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और टीजर ने फिल्म रिलीज से पहले ही उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है.

Batwara 1947 Teaser Review in Hindi
करीब 1 मिनट 5 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत बेहद गंभीर और भावुक माहौल से होती है. बैकग्राउंड में गूंजती आवाज भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्दनाक दौर की याद दिलाती है. टीजर में शबाना आज़मी का चिंतित चेहरा, भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा और हिंसा से भरे सीन्स दिखाई देते हैं. इसी दौरान एक डायलॉग भी सुनाई देता है—”होगा तो वही जो रब चाहेगा.”
बंटवारे के दर्द को दिखाते सीन्स
जलते हुए घर, भागती हुई भीड़, रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी और लोगों के चेहरों पर डर, टीजर विभाजन के दौरान हुई तबाही की झलक पेश करता है. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इन सभी सीन्स को बेहद प्रभावशाली तरीके से बनाया किया है, जिससे इतिहास का वह दर्दनाक चैप्टर फिर उभरता नजर आता है.
View this post on Instagram
तारा सिंह जैसे रोल में नजर आये सनी देओल
टीजर का सबसे बड़ा आकर्षण सनी देओल हैं जोकि गदर के तारा सिंह की तरह नजर आ रहे हैं. हालांकि फिल्म का टॉपिक विभाजन से जुड़ा है, लेकिन इस बार उनका किरदार ‘गदर’ जैसी गुस्से भरी छवि से थोड़ा अलग जरूर नजर आ रहा है. यहां सनी देओल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाई देते हैं जो हिंसा और नफरत के बीच इंसानियत की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है.
टीजर के ने दिखा दमदार डायलॉग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है:
पंगा लेने का इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज़ भी नहीं है – सनी देओल
Watch Batwara Movie Full Teaser
View this post on Instagram
Ratsasan 2 पर आया तगड़ा अपडेट! Vishnu Vishal ने रतसासन के सीक्वल पर दिया बड़ा हिंट
बाकी कलाकारों की भी दमदार झलक
टीजर में करण देओल, प्रीति जिंटा, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह की भी छोटी लेकिन प्रभावशाली झलक देखने को मिलती है. हालांकि उनकी भूमिकाओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीजर हिंट देता है कि कहानी में सभी किरदारों का महत्वपूर्ण योगदान होगा.
स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बड़ी टक्कर की तैयारी
14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी फिल्मों के लिए यह समय हमेशा खास माना जाता है. टीजर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘Batwara 1947’ साल 2026 की सबसे पॉपुलर और भावनात्मक फिल्मों में से एक बन सकती है.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि Batwara 1947 सनी देओल के करियर की सबसे भावनात्मक फिल्मों में से एक साबित होगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.