Eetha Teaser Review: श्रद्धा कपूर की दमदार परफॉरमेंस ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले नेशनल अवॉर्ड पक्का

Eetha Teaser Review in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shraddha Kapoor एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड बायोपिक Eetha का टीज़र रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. हालांकि कुछ दिन पहले यह टीज़र थियेटरों में दिखाया जा चुका है. लेकिन आज इसे फाइनली सभी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लांच कर दिया है.

फिल्म महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार Vithabai Narayangaonkar के जीवन पर आधारित है और 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Eetha Teaser Review in Hindi

ईथा फिल्म के टीज़र के बारे में बात करें तो टीज़र की शुरुआत महाराष्ट्र की पारंपरिक लोककला लावणी और तमाशा की रंगीन दुनिया से होती है. कुछ ही सेकंड में यह साफ हो जाता है कि फिल्म सिर्फ एक कलाकार की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और जुनून की कहानी है.

टीज़र में विठाबाई के जीवन की कठिनाइयों और उनकी असाधारण जर्नी की झलक देखने को मिलती है. खास बात यह है कि फिल्म उनके संघर्षों को ग्लैमराइज करने के बजाय वास्तविकता के करीब दिखाने की कोशिश करती ज्यादा नजर आती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Eetha Movie: आखिर कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? जिनके संघर्ष और साहस की कहानी लेकर आ रही हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने जीता फैंस का दिल

श्रद्धा कपूर इस टीज़र की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के भाव और मंच पर उनकी उपस्थिति देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने इस किरदार को पूरी तरह जीया है. टीज़र में दिखाए गए कई ऐसे सीन्स हैं जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे.

कई फिल्म प्रेमियों का मानना है कि यह भूमिका श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार प्रस्तुतियों में से एक साबित हो सकती है. इतना ही नहीं कुछ लोगों का तो यहाँ तक मानना है कि श्रद्धा कपूर को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना तय है.

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?

विठाबाई नारायणगांवकर को महाराष्ट्र में ‘तमाशा सम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता था. उन्होंने लावणी और तमाशा जैसी पारंपरिक लोककलाओं को नई पहचान दिलाई और अपने अद्भुत प्रदर्शन से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया. उनका जीवन संघर्ष, सामाजिक चुनौतियों और कला के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण माना जाता है. इसी प्रेरणादायक यात्रा को अब Eetha के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा.

Watch Eetha Movie Full Teaser

Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2: अगस्त 2026 में होगा साल का सबसे बड़ा महाक्लैश!

ईथा फिल्म के बारे में

इस फिल्म को Dinesh Vijan प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म श्रद्धा कपूर और दिनेश विजान की सुपरहिट Stree फ्रेंचाइज़ के बाद एक और बड़ा सहयोग है. फिल्म का डायरेक्शन Laxman Utekar ने किया है, जिन्होंने पहले Chhaava जैसी सफल फिल्म का निर्देशन किया था. इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

Eetha Movie Release Date

निर्माताओं ने पुष्टि की है कि Eetha 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कई बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इन फिल्मों में खोसला का घोंसला 2, टॉक्सिक और Vvan शामिल हैं. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस के महाक्लैश में किसकी जीत होती है.

Special Request:

दोस्तों, क्या Eetha श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है? 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली फिल्मों में आपकी पहली पसंद कौन-सी है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment