Batwara 1947: सनी देओल से शबाना आजमी तक, देखिए फिल्म के किरदारों के रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक

Batwara 1947: साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘Batwara 1947’ को लेकर ऑडियंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ होने के बाद अब मेकर्स ने इसके मुख्य किरदारों के पोस्टर जारी किए हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया है.

फिल्म भारत के इतिहास के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण दौर विभाजन (Partition) की पृष्ठभूमि पर आधारित है. नए पोस्टरों में फिल्म के प्रमुख कलाकारों के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है, जो उस समय के दर्द, संघर्ष, साहस और जज़्बे को बयां करती है.

शानदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म में अनुभवी और पॉपुलर सितारों की फौज देखने को मिलेगी. पोस्टरों में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

हर किरदार के चेहरे पर उस दौर की पीड़ा, अनिश्चितता और उम्मीद की झलक साफ दिखाई देती है. हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर यह संकेत देते हैं कि फिल्म आम लोगों की भावनाओं, संघर्षों और जिंदादिली को बड़े पर्दे पर पेश करेगी.

Batwara 1947 Character Posters

Alpha Trailer Review: आलिया भट्ट और शरवरी का धाकड़ एक्शन, ऋतिक रोशन की एंट्री ने मचाया तहलका!

विभाजन के दौर की मानवीय कहानी

‘Batwara 1947’ सिर्फ ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि यह उन लाखों लोगों की कहानी है जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना घर, परिवार और पहचान खोने का दर्द झेला. फिल्म का उद्देश्य उस दौर की मानवीय भावनाओं, साहस और जीवित रहने की जंग को ऑडियंस तक हुंचाना है. पोस्टरों से यह साफ महसूस होता है कि कहानी भावनात्मक रूप से ऑडियंस को गहराई से जोड़ने वाली है.

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की वापसी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सुपरस्टार सनी देओल की जोड़ी का फिर से साथ आना. करीब 3 दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक बार फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनकी वजह से ऑडियंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

ए.आर. रहमान और जावेद अख्तर का जादू

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीतों को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है. इतनी मजबूत क्रिएटिव टीम के जुड़ने से फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक माना जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Humraaz Trivia: जब सेट पर बॉबी देओल को देख भड़के ‘गदर’ के फैंस; कहा- “उसे छोड़ दो, वह तारा सिंह की है!”

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म

‘Batwara 1947’ का निर्माण आमिर खान और अपरना पुरोहित द्वारा किया गया है. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है ताकि विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं और उससे जुड़ी मानवीय कहानियों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया जा सके.

कब रिलीज होगी Batwara 1947?

यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म विभाजन की यादों और उससे जुड़े अनकहे किस्सों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास करेगी. इतिहास, भावनाओं और दमदार अभिनय का यह संगम ऑडियंस के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकता है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको लगता है कि Batwara 1947 विभाजन के दर्द को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से दिखा पाएगी? सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी से आपकी क्या उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment