Batwara 1947 Trailer: दिल छू लेगा सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा की फिल्म बटवारा 1947 का ट्रेलर

Batwara 1947 Trailer Out: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बटवारा 1947 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो भारत-पाक के विभाजन पर आधारित है. ट्रेलर में सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा अपने दमदार किरदारों से में नजर आये हैं.

बता दें कि ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है. ऑडियंस खास तौर पर सनी देओल के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल कहानी के चलते इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Batwara 1947 Teaser Review in Hindi

Sunny Deol’s Batwara 1947 Trailer Review

कैसा है Batwara 1947 Trailer?

फिल्म की कहानी साल 1947 के दौर में आधारित है, जब भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जिंदगी तबाह हो गई. ट्रेलर की शुरुआत शांत माहौल से जरूर होती है, लेकिन कुछ ही पलों में विभाजन की भयावह तस्वीर सामने आने लगती है. इसके बाद एक के बाद एक इमोशनल सीन्स कहानी को और भी ज्यादा इमोशनल बनाते हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार अचानक हिंसा, डर और मजबूरी के बीच फंस जाता है. अपने ही घर छोड़ने की नौबत आ जाती है और इसी के साथ वो पड़ोसी दुश्मन बन जाते हैं. हालांकि फिल्म सिर्फ बंटवारे पर ही आधारित नहीं है बल्कि फिल्म में ये भी दिखाया है कि सबसे मुश्किल दौर में भी इंसानियत और उम्मीद जिंदा रह सकती है. सनी देओल ने फिल्म में वही रोल निभाया है.

Batwara 1947 Movie Details in Hindi: जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

सनी देओल का वही दमदार अंदाज

ट्रेलर में सनी देओल एक मजबूत और निडर किरदार में नजर आ रह हैं. उनका किरदार नफरत और हिंसा के बीच भी सही का साथ देने की कोशिश करता दिखाई दिया है. उनके कई डायलॉग उन्ही की पिछली कई फिल्मों की याद दिलाते हैं. ट्रेलर में उनका किरदार सिर्फ एक एक्शन हीरो के रूप में ही नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर भी उभरता दिखाई दिया है.

शबाना आज़मी और प्रीति जिंटा का अहम किरदार

शबाना आज़मी एक ऐसी बुजुर्ग महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो हिंदू हैं लेकिन बटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रह जाती हैं और अपने घर को छोड़कर जाना नहीं चाहती. वहीं प्रीति जिंटा काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. ट्रेलर में उनका किरदार अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है.

Watch Batwara 1947 Trailer Here

शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक

ट्रेलर में बड़े लेवल के विजुअल्स देखने को मिलते हैं. साथ ही कई इमोशनल मोमेंट भी हैं. बटवारे के दौरान फैली हिंसा और लोगों मायूसी को बड़े परदे पर बेहतर तरीके से पेश किया है. साथ ही फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के हिसाब से फिट बैठता है.

Rajkumar Santoshi और Sunny Deol की वापसी

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी यादगार फिल्मों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. यही सबसे बड़ी वजह है कि फिल्म को लेकर ऑडियंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.

Movies Releasing in August 2026: Toxic, Batwara 1947, Awarapan 2 से लेकर The Paradise तक, अगस्त महीने में आयेंगी ये 10 बड़ी फिल्में

बटवारा 1947 स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, प्रीटी जिंटा और शबाना आजमी के अलावा करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह भी नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल करीब 3 दशक बाद फिर साथ काम कर रहे हैं. यही वजह है कि सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

Batwara 1947 Character Posters

बटवारा 1947 कब होगी रिलीज?

‘बटवारा 1947’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. इसी के साथ फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड का भरपूर लाभ मिलने वाला है.

क्या Batwara 1947 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी?

इंडिपेंडेंस वीकेंड पर रिलीज़ होने का फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है. अगर फिल्म की कहानी पिछली और डायरेक्शन ऑडियंस को एंड तक बांधकर रखता है तो यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है.

Sunny Deol की अगली फिल्म होगी Lakhan, ‘किल’ के डायरेक्टर के साथ मचाएंगे गदर, जानिए कब होगी शूटिंग शुरू?

निष्कर्ष

देखा जाये तो Batwara 1947 Trailer यह हिंट देता है कि फिल्म सिर्फ विभाजन की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत, रिश्तों और उम्मीद की इमोशनल जर्नी भी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बड़े पर्दे पर क्या गुल खिलाती है.

आपकी राय?

आपको Batwara 1947 के ट्रेलर का सबसे दमदार सीन कौन-सा लगा? क्या आपको लगता है कि यह सनी देओल की पिछली फिल्मों की तरह कामयाब हो पायेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment