OTT Releases This Week: OTT फैंस के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है. फैंटेसी, एक्शन, ड्रामा, डॉक्यूमेंट्री, हिस्टोरिकल और रियलिटी शोज़ से भरपूर कई बड़ी फ़िल्में और सीरीज इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस सप्ताह क्या देखें, तो यहां है उन फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जो आने वाले दिनों में OTT पर दस्तक देने वाली हैं.
OTT Releases This Week
House of the Dragon Season 3
इस साल की सबसे पॉपुलर OTT रिलीज़ में से एक, House of the Dragon अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है. टार्गेरियन गृहयुद्ध की कहानी को आगे बढ़ाते हुए यह सीजन Iron Throne के लिए और भी खूनी संघर्ष दिखाएगा.
स्ट्रीमिंग डेट: 22 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
भाषाएं: अंग्रेज़ी, तेलुगु और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं
Gram Chikitsalay Season 2
पहले सीजन के बाद अब यह ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा नए एपिसोड्स के साथ लौट रहा है. यंग डॉक्टर और गांव की जिंदगी के बीच होने वाली मजेदार चुनौतियां एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं.
स्ट्रीमिंग डेट: 23 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Prime Video
भाषा: हिंदी

Avatar: Fire and Ash
हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर James Cameron की Avatar फ्रेंचाइज़ी का नया अध्याय दर्शकों को एक बार फिर Pandora की दुनिया में ले जाएगा. नई सभ्यताएं, नए संघर्ष और शानदार विजुअल्स इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं.
स्ट्रीमिंग डेट: 24 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
भाषाएं: हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु
Gram Chikitsalaya Review in Hindi: पंचायत देखी है तो ना देखें, मेकर्स ने कर दी बॉलीवुड जैसी गलती
Blast
एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने का दावा करती है. फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल ड्रामा का भी तड़का देखने को मिलेगा. थियेटरों में इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पोंस मिला था.
स्ट्रीमिंग डेट: 25 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix

Avatar: The Last Airbender
दुनियाभर में पॉपुलर इस फैंटेसी एडवेंचर सीरीज को पसंद करने वालों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. Aang की रोमांचक जर्नी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन इसी हफ्ते करेगी.
स्ट्रीमिंग डेट: 25 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
Baahubali: The Torchbearer
यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज दिखाएगी कि कैसे S. S. Rajamouli की Baahubali फ्रेंचाइज़ी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सांस्कृतिक घटनाओं में से एक बनी.
स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
View this post on Instagram
Blast Movie Review in Hindi: इस परिवार से भिड़ने से पहले 100 बार सोचना, ट्विस्ट देखकर उड़ जायेंगे होश
Lingam
एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी क्राइम की दुनिया में फंसने के बाद कैसे बदल जाती है, यह इस क्राइम-एक्शन ड्रामा में आपको देखने को मिलेगा.
स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
The Bear Season 5
हाल के वर्षों की सबसे पसंद की गई ड्रामा सीरीज में से एक, The Bear नए सीजन के साथ लौट रही है. रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चुनौतियों और निजी संघर्षों को दिखाने वाली यह सीरीज आलोचकों और दर्शकों दोनों की पसंद रही है. अब नया सीजन फिर से लौट रहा है.
स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
Perfect Family Season 2
परिवार, रिश्तों और नई चुनौतियों पर आधारित यह फैमिली ड्रामा दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. उम्मीद है यह भी पहले सीजन की तरह लोगों को पसंद आएगी.
स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: SonyLIV

Raja Shivaji
Riteish Deshmukh द्वारा डायरेक्ट की गई यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है जिसमे रितेश ने खुद शिवाजी महाराज का रोल निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी अब ओटीटी पर देखते हैं कि ये फिल्म कितनी पसंद की जाती है.
स्ट्रीमिंग डेट: 26 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
Lock Upp Season 2
पॉपुलर रियलिटी शो नए कंटेस्टेंट्स और नए विवादों के साथ वापस आ रहा है. ड्रामा और मनोरंजन पसंद करने वाली ऑडियंस के लिए यह एक बड़ा मनोरंजन शो हो सकता है.
स्ट्रीमिंग डेट: 27 जून 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
Special Request:
दोस्तों, इस हफ्ते आप सबसे पहले कौन-सी फिल्म या वेब सीरीज देखने वाले हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.